मनोरंजन

Bigg Boss 20: ‘इस उम्र में मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है…’ अरिश्फा के भद्दे कमेंट पर छलका आम्रपाली दुबे का दर्द

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने बेबाक और दबंग अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. घर के अंदर जहां एक तरफ उनका रौब देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनका केयरिंग और मां जैसा स्वभाव भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़े विवाद के बाद आम्रपाली दुबे ने जिंदगी के इस पड़ाव पर मां बनने की अपनी इच्छा पर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा है कि इस उम्र में उनके लिए मां बनना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

दरअसल, ‘बिग बॉस 20‘ के लेटेस्ट एपिसोड में जब आम्रपाली दुबे ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान अरिश्फा खान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया, तो अरिश्फा अपना आपा खो बैठीं. गुस्से में आकर अरिश्फा ने आम्रपाली पर सीधा तंज कसते हुए उन्हें ‘अम्मापाली, बच्चा बेचने वाली’ कह दिया. अरिश्फा के इस भद्दे कमेंट को सुनते ही घर के सदस्य ‘यंग’ का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अरिश्फा को तुरंत टोका. गौरतलब है कि शो के होस्ट सलमान खान ने भी मजाक-मजाक में आम्रपाली की तरफ देखकर उन्हें ‘अम्मा’ कहा था और कहा था कि इस घर में सिर्फ वही अकेली ‘अम्मा’ नहीं हैं. घर के युवा सदस्यों के प्रति आम्रपाली के प्रोटेक्टिव और केयरिंग नेचर की वजह से उन्हें घर में अक्सर ‘अम्मा’ कहकर पुकारा जाने लगा है.

लव गिल से कही दिल की बात

अरिश्फा के तंज के बाद आम्रपाली दुबे अपनी साथी कंटेस्टेंट लव गिल से दिल की बात साझा करती नजर आईं. आम्रपाली ने बताया कि लोगों का ख्याल रखना उनके स्वभाव का हिस्सा है, कोई स्ट्रेटेजी नहीं. आम्रपाली ने लव गिल से कहा, “लोग सोचते हैं कि शो में मां जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है, लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है. बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं.”

39 साल की आम्रपाली ने आगे कहा, “मैं दिखावा नहीं कर सकती कि मुझे लोगों की परवाह है. फिर चाहे वो स्काउट ओपी हो, यंग डीएससी हो या तुम (लव), जो भी मेरे साथ होगा मैं उसका ख्याल रखूंगी. यह मेरा असली नेचर बन गया है और मुझे लगता है कि यह मेरी उम्र की वजह से है. मैं सच में अब उम्र के उस पड़ाव पर आ गई हूं, जहां मुझे बच्चे को पालना है.”

बिना शादी मां बनने की इच्छा

ये पहली बार नहीं है जब आम्रपाली दुबे ने मां बनने का सपना जाहिर किया है. इससे पहले शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भी वे इस बारे में बेबाकी से बात कर चुकी हैं. तब उन्होंने खुलासा किया था कि बचपन से ही उनकी इच्छा एक बेटी को गोद लेने की रही है और उनके लिए शादी से ज्यादा पहली प्राथमिकता मां बनना है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर और अरुण गोविल से भी पहले कई एक्टर बन चुके हैं राम, रामायण की भूली-बिसरी फिल्मी कहानी

बिग बॉस 17 फेम समर्थ जुरेल की बड़े पर्दे पर एंट्री, इमरान हाशमी के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

आम्रपाली ने बताया था कि जब उन्होंने बिना शादी किए या बेटी गोद लेकर मां बनने की इच्छा जताई थी, तो शुरुआत में उनके माता-पिता और उनके खास दोस्त दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ काफी हैरान और चिंतित हो गए थे. निरहुआ ने तो उन्हें बकायदा घर बसाने की सलाह दी थी. हालांकि, बाद में उनके परिवार ने आम्रपाली के इस फैसले को समझा और उनके फैसले का समर्थन किया.

Related Articles

Back to top button