पंचाचूली चोटी के पीछे से निकला चांद, ‘Moonrise’ का ये वीडियो देख लोगों को आए Goosebumps; 20 लाख लोगों ने देखा

Stunning Moonrise Over Uttarakhand Video Viral: उत्तराखंड के मुंसियारी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो में बर्फ से ढकी पंचाचूली चोटियों के पीछे से धीरे-धीरे चांद निकलता दिख रहा है. ये नजारा इतना खूबसूरत है कि लोग इसे ‘Pure Goosebumps’ कह रहे हैं. इस वायरल वीडियो को करीब 20 लाख लोगों ने देख लिया है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में बीवर सुपरमून धीरे-धीरे पंचाचूली की पहाड़ियों के पीछे से निकलता दिख रहा है. आसमान एकदम साफ था और चांद बहुत बड़ा और चमकदार दिख रहा था. चांद धीरे-धीरे पहाड़ों के ऊपर उठता है. पूरा नजारा किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है. वीडियो बनाने वाले का नाम सागर आगरी है. उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
वीडियो में सागर कहते हैं, आपने सूर्योदय और सूर्यास्त तो देखा होगा, लेकिन मैं दावे से कहता हूं आपने कभी मूनराइज नहीं देखा होगा. इसके बाद वो बताते हैं कि नंगी आंखों से ये चांद और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था. फोन में ये नजारा उतना अच्छा नहीं दिख रहा, जितना सामने से दिख रहा था.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
लोग क्या कह रहे हैं?
वीडियो सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग इस नजारे को देखकर भावुक हो गए. एक यूजर ने लिखा, फोन इस नजारे के साथ न्याय नहीं कर सकता. सामने से और भी बड़ा और खूबसूरत होगा.
दूसरे ने कहा, मैंने भी पंचाचूली के पीछे से ऐसा ही मूनराइज देखा था, लेकिन कैप्चर नहीं कर पाया. तीसरे ने कमेंट किया, मैंने भी ऐसा ही देखा है, सच में Pure Goosebumps आ गए थे. कई लोगों ने हिमालय के दूसरे हिस्सों से भी ऐसे ही अनुभव शेयर किए.
बीवर सुपरमून क्या होता है?
नवंबर की पूर्णिमा को बीवर मून कहते हैं. जब ये चांद धरती के थोड़ा करीब होता है, तो इसे सुपरमून कहते हैं. सुपरमून आम चांद से थोड़ा बड़ा और अधिक चमकदार दिखता है. इसी वजह से 24 नवंबर को ये चांद इतना बड़ा दिख रहा था.
मुंसियारी कहां है?
मुंसियारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में है. ये जगह पंचाचूली चोटियों के लिए फेमस है. यहां से हिमालय का बहुत साफ नजारा दिखता है. ट्रैवलर्स यहां स्टार गेजिंग, ट्रेकिंग और पहाड़ों का नजारा देखने आते हैं.




