‘सेल्फ रिस्पेक्ट’ किसे कहते हैं, आज वीडियो में देख लीजिए! बच्चे ने किया ऐसा काम, देखकर हंसी नहीं रुकेगी

‘सेल्फ रिस्पेक्ट’ किसे कहते हैं, ये आज इस बच्चे से सीख लीजिए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों को एक नया फंडा सिखा दिया है कि इज्जत पहले खुद की करनी चाहिए. इस वीडियो को अब तक 17 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और 36 लाख लोगों ने शेयर किया है.
वायरल वीडियो की शुरुआत में एक छोटा बच्चा आंगन में खड़ा दिख रहा है. उसने स्ट्राइप वाली टी-शर्ट और लाल शॉर्ट्स पहन रखी है. उसके पैरों में लाल चप्पल है. वीडियो के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- SELF RESPECT. बच्चा पहले धीरे से अपनी चप्पल उतारता है. फिर नंगे पैर आगे की तरफ चलकर आता है.
इसके बाद जो कुछ भी वो करता है, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. आप देखेंगे कि सामने जमीन पर गीला निशान बना हुआ है. बच्चा उसी निशान के पास जाकर रुक जाता है. फिर झुककर अपने ही पैरों के निशान को प्रणाम करने लगता है. उसका अंदाज ऐसा है जैसे वो किसी भगवान की पूजा कर रहा हो. मतलब साफ है, दूसरों की पूजा करने से पहले खुद की पूजा कर लो.
बच्चे का ये मासूम अंदाज ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. वीडियो के आखिर में एक शख्स की हंसते हुए रिएक्शन वाली क्लिप भी लगाई गई है. वो शख्स हंसते-हंसते लोटपोट हो जाता है. ये रिएक्शन वीडियो को और भी ज्यादा फनी बना देता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adarsham_mahali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर होते ही ये वीडियो आग की तरह फैल गया. लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि भाई ने तो सेल्फ रिस्पेक्ट की परिभाषा ही बदल दी. कोई कह रहा है कि अपुन ही भगवान है. कोई अपने दोस्तों को टैग करके लिख रहा है कि देख, यही है असली सेल्फ रिस्पेक्ट. कुल मिलाकर ये वीडियो एकदम क्यूट, फनी और मजेदार है. इसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




