खचाखच भरे क्रूज शिप को टैंकर ने मारी टक्कर, देखते ही देखते पानी में समाने लगा आधा जहाज, मची गई चीख-पुकार!

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स पोर्ट के पास मिसिसिपी नदी में शुक्रवार, 13 नवंबर को एक बेहद डरावना हादसा हो गया. यहां एक विशाल टैंकर ने नदी में चल रहे क्रूज शिप को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री जहाज एक तरफ बुरी तरह झुक गया और उसका आधा हिस्सा पानी में डूब गया. घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि जहाज के झुकने और अंदर पानी भरने के बाद यात्री अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग को कसकर पकड़े हुए हैं. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें और आसपास मौजूद नावें मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़ीं.
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए क्रूज शिप का नाम ‘द अमेरिकन हेरिटेज’ है, जबकि टक्कर मारने वाले टैंकर की पहचान ‘अटलांटिक एस्फाल्ट’ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस क्रूज शिप में करीब 129 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, लेकिन दोपहर के ठीक बाद जब यह टक्कर हुई, उस वक्त जहाज पर कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
सामने आए फुटेज में दिख रहा है कि ‘द अमेरिकन हेरिटेज’ डॉक (किनारे) के काफी करीब था, तभी टैंकर ने आकर उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही क्रूज शिप तेजी से एक तरफ झुक गया और उसका बड़ा हिस्सा नदी के पानी में समा गया. इस दौरान कई यात्री लाइफ जैकेट पहने हुए पानी में तैरते नजर आए, तो कई लोग डूबते जहाज की रेलिंग पकड़कर खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे. आसपास मौजूद छोटी नावों ने भी तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया.
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव कर्मियों ने नदी से एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. कुछ चश्मदीदों का कहना है कि टैंकर की टक्कर से ठीक पहले कई यात्री जहाज से नीचे उतर चुके थे, हालांकि अभी भी यह साफ नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे रह गए थे.
हादसे की खबर मिलते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान तेज कर दिया गया. लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि वे लगातार स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के संपर्क में हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गवर्नर लैंड्री ने बताया कि हमें मिसिसिपी नदी में हुए इस हादसे की पूरी जानकारी है और हम लोकल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं. मैं खुद अभी न्यू ऑरलियन्स के लिए रवाना हो रहा हूं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के AC-2 कोच में महिला से लूटपाट! धक्का देकर सोने का हार और पासपोर्ट छीन ले गया चोर
यह पूरा हादसा मिसिसिपी नदी के एक बेहद व्यस्त हिस्से में हुआ है. फिलहाल, इस टक्कर की असली वजह क्या थी, यात्रियों की हालत कैसी है और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, इस बारे में विस्तृत जानकारी आना बाकी है. दूसरी तरफ, इस खौफनाक हादसे का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, यह बेहद डरावना और खौफनाक है. हे भगवान, कृपया इन मासूम लोगों की रक्षा करें और इन्हें सुरक्षित बाहर निकालें. एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, क्रूज शिप किसी चीज से नहीं टकराया, बल्कि टैंकर ने स्लो मोशन में आकर उसे सीधी टक्कर मारी है. किसी ने इसे घोर लापरवाही बताया, तो एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? क्या जहाज का ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर हैक हो गया था? यह पागलपन है. वहीं, कई लोग जहाज पर सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो
This is so terrible praying for all 129 souls on board https://t.co/vxrB1IyOOc
— Grant Godwin (@the_typical_lib) November 13, 2026




