इंतजार खत्म! भारत में इस दिन दस्तक देगा Motorola Edge 70 Neo, मिलेंगे 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh की बैटरी

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए स्मार्टफोन मार्केट में एक और दमदार फोन आने वाला है. Motorola एक बार फिर से अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. अब कंपनी अपनी Edge 70 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, इसका नाम है Motorola Edge 70 Neo. कंपनी ने फोन की भारत में लॉन्च डेट की ऑफिशियली बता दिया है. इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी फोन का एक माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जहां आप इसके स्पेशल फीचर्स जान सकते हैं. खास बात यह है कि इस नए फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 7000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी.
Motorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन
Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से इसकी लॉन्च डेट साफ हो गई है. कंपनी इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी. इनमें Pantone Mountain View, Pantone Grey Lilac, Milky Blue और Pantone Sage शामिल हैं.
वहीं बात करें कीमत की तो कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. लेकिन, ऑनलाइन सामने आ रही शुरुआती लीक्स के अनुसार Motorola Edge 70 Neo की कीमत भारत में 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है. यह कीमत अभी सिर्फ लीक्स पर आधारित है. असली कीमत तो फोन लॉन्च के बाद ही सामने आएगी.
Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.8 इंच का Extreme AMOLED 1.5K Super HD डिस्प् मिलेगा. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. साथ ही डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक होगी. इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर फोटो-वीडियो को आप आसानी से देख सकेंगे.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. साथ ही 8GB तक LPDDR5X रैम मिलने की भी बात सामने आई है. वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 256GB तक का ऑप्शन मिल सकता है.
बैटरी इस फोन की एक बड़ी खासियत हो सकती है. Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है. इसे चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही फोन में 7.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है.
50MP Sony कैमरे के साथ आएगा फोन
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Neo में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिलेगा. यह कैमरा Ultra HDR सपोर्ट के साथ आएगा. साथ ही फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिल सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल सकता है.
ये भी पढ़ेंः डेटा के लिए फालतू पैसे देना बंद! BSNL लाया बिना इंटरनेट वाले सस्ते प्लान, Jio-एयरटेल की बढ़ी टेंशन
ये भी पढे़ंः Apple को भारत में लगा बड़ा झटका! iPhone की बिक्री हुई धड़ाम, इस कोरियन कंपनी की हुई तगड़ी वापसी




