शादी के बाद मिस्टर फैसू का हनीमून, पत्नी के साथ की अबू धाबी के ज़ू की सैर

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू अक्सर ही इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं. कभी उनका कोई वीडियो तो कभी कोई तस्वीर चर्चा में रहती है. फैंस भी उनके फोटोज-वीडियोज पर खूब प्यार लुटाते हैं. पिछले कुछ समय से फैसू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. 10 अक्टूबर 2026 को उन्होंने शादी की. उनकी पत्नी का नाम तान्या है. शादी के बाद फैसू ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए थे. अब फैसू ने अबू धाबी से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसे उनके फैंस लाइक कर रहे हैं.
दरअसल, फैसू अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर अबू धाबी गए हुए हैं. वहां से उन्होंने कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. पहली फोटो में वो और उनकी पत्नी एक मस्जिद के पास नजर आ रहे हैं. फैसू ने झुब्बा ड्रेस पहन रखी है. साथ ही उन्होंने सिर पर साफा भी बांध रखा है. वहीं तान्या हिजाब में नजर आ रही हैं. दोनों की ये तस्वीर काफी प्यार लग रही है. सोशल मीडिया यूजर्स को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है.
ज़ू में सैर करते दिखे तान्या-फैसू
दूसरी फोटोज-वीडियो में फैसू और तान्या दोनों ज़ू की सैर भी करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने ज़ू में जानवरों को खाना भी खिलाते दिख रहे हैं. दोनों ने एक साथ ज़ू में कई तस्वीरें क्लिक करवाई हैं. दोनों रेस्टोरोंट में खाना खाते भी दिखे. इस पोस्ट में फैसू ने खाने के वक्त की भी झलक दिखाई.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया
रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
फैसू ने क्या कहा?
फैसू ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अबू धाबी में हमारी हनीमून डायरी. प्यार, हंसी और कभी न भूलने वाला एडवेंचर.” फैसू की सोशल मीडिया पर इस कदर पॉपुलैरिटी है कि जब भी उनका कोई पोस्ट आता है तो वो पलभर में वायरल हो जाता है. उनका ये पोस्ट भी अब चर्चा में है. फैंस इस पोस्ट को भी लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी और तान्या की जोड़ी की काफी तारीफ कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर फैसू के 34 मिलियन यानी 3.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं.




