AR रहमान का संगीत, दिलजीत दोसांझ समेत 5 दिग्गजों की आवाज… ‘रामायण’ से ‘हनुमान चालीसा’ ट्रैक रिलीज

Ramayana Movie Hanuman Chalisa: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स इसमें नजर आए हैं. फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में हनुमान के रोल में सनी देओल की भी झलक दिखी है. जब उनकी एंट्री होती है, तो ‘हनुमान चालीसा’ का ट्रैक प्ले होता है. इस फिल्म के लिए 5 बड़े सिंगर्स ने ‘हनुमान चालीसा’ को अपनी आवाज दी है.
जहां एक तरफ सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई है, तो उसके साथ ही मेकर्स ने यूट्यूब पर ‘हनुमान चालीसा’ का वीडियो ट्रैक भी रिलीज कर दिया. उसे आप फिल्म का एंड क्रेडिट सीन भी कह सकते हैं. इसमें 5 सिंगर्स की आवाज सुनने को मिल रही है. जिन सिंगर्स ने इसे गाया है उनके नाम हैं- सुखविंदर सिंह, दिलजीत दोसांझ, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर.
म्यूजिक किसने दिया?
जहां एक तरफ इन गायकों की आवाज है, तो म्यूजिक दिया है AR रहमान ने. साथ ही उन्होंने इसे कंपोज भी किया है. मेकर्स ने जो वीडियो ट्रैक रिलीज किया है, वो 1 मिनट 48 सेकेंड का है. फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में ये वीडियो सनी देओल के कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करने के लिए दिखाया गया है. हालांकि, अभी उनका फेस नहीं दिखाया. अभी सिर्फ ‘रामायण‘ का पहला पार्ट आया है. सनी देओ फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. फिल्म में ‘हनुमान चालीसा’ वीडियो ट्रैक के जरिए उनकी एक छोटी से झलक दिखाई गई है.
‘हनुमान चालीसा’ वीडियो ट्रैक
कब आएगा ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट?
‘रामायण’ का दूसरा पार्ट साल 2028 में आएगा. पहले मेकर्स ने ‘रामायण 2’ को साल 2027 में रिलीज करने के लिए प्लान किया था. हालांकि, हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि दूसरे पार्ट को भी शानदार तरीके से बनाने के लिए उन्हें कम से कम से एक साल का ज्यादा वक्त लगेगा. ऐसे में ये फिल्म अगले साल रिलीज नहीं हो पाएगी. यानी 2028 में ‘रामायण 2’ देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें-
42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!
बहरहाल, जहां एक तरफ थिएटर्स में इन 5 दिग्गजों की आवाज में लोगों ने ‘हनुमान चालीसा’ का ट्रैक पसंद किया, तो वहीं अब यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही ये वीडियो छा गया है.




