मनोरंजन

Ramayana BTS Photos: ठहाके लगाते लक्ष्मण, स्क्रिप्ट सुनते राम…रामायण के सेट की Inside Photos बाहर आ गईं

 रामायण के सेट से सामने आई तस्वीर में से एक में रणबीर कपूर अपने किरदार के वस्त्र के अलावा एक जैकेट भी पहने दिखाई दे रहे हैं. साई पल्लवी (सीता) और लक्ष्मण भी वहां दिख रहे हैं. तीनों कलाकार निर्देशक नितेश तिवारी की बातें बहुत ध्यान से सुनते दिखाई दे रहे हैं. (रवि दुबे: इंस्टाग्राम)इस तस्वीर में साई पल्लवी आगे हैं और पीछे रणबीर और रवि दुबे सीन की फाइनल तैयारी करते दिख रहे हैं. रवि दुबे हाथ में स्क्रिप्ट लिए दिख रहे हैं, जबकि शायद रणबीर बड़े ध्यान से स्क्रिप्ट सुन रहे हैं. इस फ्रेम में एक कैमरा भी दिख रहा है. यानी ये शूट से कुछ देर पहले की तस्वीर है. (रवि दुबे: इंस्टाग्राम)रामायण के सेट पर कलाकारों ने मस्ती भी खूब की है. इस तस्वीर में आपको उसी की झलक दिखाई देगी. रणबीर कपूर भगवान राम के गेटअप में दिख रहे हैं और साई पल्लवी और रवि दुबे से बात करते हुए हंस रहे हैं. (रवि दुबे: इंस्टाग्राम)रवि ने एक तस्वीर ऐसी भी शेयर की है, जिसमें वे शायद सीन के दौरान फिसल कर गिर पड़े हैं. रवि तस्वीर में तलवार लिए नज़र आ रहे हैं. उनके गिरने पर रवि के साथ साथ पास खड़ी साई पल्लवी भी जोर से ठहाके लगाती दिखाई दे रही हैं. (रवि दुबे: इंस्टाग्राम)

Related Articles

Back to top button