मनोरंजन

रिलीज से पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने कमाए 150 करोड़ से ज्यादा, लेकिन ‘धुरंधर 2’ से रह गई पीछे

Ramayana Advance Booking Report: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तूफान लेकर आने वाली है. कल यानी 5 नवंबर को ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है और उससे पहले ही भारत में इस फिल्म के 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं. वहीं दुनियाभर में ये आंकड़ा 150 करोड़ के पार हो चुका है. एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन उसके बावजूद ये फिल्म रणवीर सिंह की इसी साल रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ से पीछे रह गई.

‘रामायण’ बजट के मामले में इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. ऐसे में इस फिल्म से और भी बेहतर बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की उम्मीद लगाई जा रही है. अब ये उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं, ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा, लेकिन फिलहाल चलिए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि आखिर ‘रामायण’ ‘धुरंधर 2’ से कैसे पीछे रह गई.

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

सैकनिल्क की मानें तो 4 नवंबर दोहपर 2 बजे तक भारत में ‘रामायण‘ के टोटल 28.12 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) बुक हो चुके हैं, जिसके जरिए इस फिल्म ने 106.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये रिलीज के 5 दिनों तक (5-9 नवंबर तक) के लिए बुक हुए टिकट के आंकड़े हैं. रिलीज के पहले दिन के लिए बुक हुए टिकटों की संख्या 10.80 लाख (ब्लॉक सीट के साथ) है, जिसके जरिए 41.33 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. हालांकि, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इससे काफी आगे थी.

‘धुरंधर 2’ के कितने करोड़ की बुकिंग हुई थी?

ब्लॉक सीट के साथ ‘धुरंधर 2’ के रिलीज के पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में 62.43 करोड़ रुपये के टिकट बिके थे. ‘रामायण’ की रिलीज में अभी कुछ घंटे का वक्त बाकी है. बुकिंग जारी है. ऐसे में एडवांस में हुई कमाई के आंकड़े में अभी भी बढ़ोतरी होगी. यानी पहले दिन के लिए बुक हुए टिकट से हुई कमाई का आंकड़ा 41.33 करोड़ से 50 करोड़ के आसपास जा सकता है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ से आगे निकलना मुश्किल लग रहा है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर की रामायण से बेटी राहा का बॉलीवुड में डेब्यू, राम-सीता और लक्ष्मण संग की शूटिंग

हनुमान अंश सिंगर सुनील लोधी की जिंदगी में लौटेगा उजाला! आंखों का इलाज शुरू, हुए इमोशनल, नया पोस्ट वायरल

जहां एक तरफ भारत में अब तक ‘रामायण’ के 106.17 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ओवरसीज में लगभग 45 करोड़ रुपये के टिकट की बुकिंग हुई है. यानी वर्ल्डवाइड अब तक ‘रामायण’ के 151 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं. न सिर्फ डे- 1 बल्कि ओवरऑल बुकिंग के मामले में भी रणबीर की ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ से पीछे है, क्योंकि रिलीज से पहले ही फर्स्ट वीकेंड के लिए दुनियाभर से ‘धुरंधर 2’ के 200 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए थे, जिसमें ओवरसीज के 80 करोड़ रुपये शामिल थे.

Related Articles

Back to top button