उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। संवाद यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी शासकीय व्यस्तता के कार्यक्रमों के दौरान मैं मानता था कि उन पहलुओं को जो अनछुए हैं, उन्हें लेकर सामान्य नागरिकों के साथ संवाद कैसे आगे बढ़ाया जाए। इसे मैं अक्सर सोचता था, क्योंकि ऐसे बहुत प्रकरण हमारे सामने सार्वजनिक जीवन मे आते रहे, मेरा सार्वजनिक जीवन 28, 29 वर्ष का हो चुका है। मैं अनुभव किया कि वास्तव में बहुत ऐसे पहलू हैं जो लोगो के दिलोदिमाग में नही होते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपमे से बहुत ऐसे लोग हैं जिन्होंने वनटांगिया का नाम पहली बार सुना होगा लेकिन वो हमारे ही बीच के जुड़े लोग थे। 120 वर्ष पहले रेलवे लाइन बिछाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने वनों की कटान की। वहां फिर वन लगाने औऱ उन्हें रक्षा करें, बदले में कुछ भूमि दिया जाएगा, जिससे भरण पोषण होगा, बाद में वो सभी उपेक्षित होते गए।

योगी ने कहा कि मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिला। उनसे वन अधिनियम में संशोधन की बात कही। उस समय के वन मंत्री ने मुझसे कहा कि इस बात की क्या गारंटी ये लोग इतने पुराने हैं। वन अधिनियम में संशोधन हुआ। इसे लागू करना था राज्य सरकारों को। 2007 में हमने केंद्र सरकार से संशोधन करवाया लेकिन ये 2017 तक यह लागू नही हो सका। 2017 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो यही काम सबसे पहले किया। इससे पहले गोरखपुर में प्रशासन से कहता था तो वो भी मुझसे बहस करते थे। मैं उस समय उत्तर प्रदेश के गवर्नर के पास ज्ञापन लेकर आया था। तब मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे। कुशीनगर में एक दर्जन मुसहर जाति के लोगो की मौत हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वो दौर था, जब एक तरफ प्रदेश में खाद्यान्न घोटाला हो रहा था। दूसरी तरफ मुसहर जाति के लोग भूख से मर रहे थे। मैंने इसके खिलाफ कुशीनगर में एक आंदोलन खड़ा किया था। मैंने गवर्नर से मिलने का समय मांगा तो गवर्नर को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं मिलने आऊंगा। मैं सांसद था।

राजभवन ने मुझसे कहा क्या आप सच मे आएंगे, मैं गोरखपुर से ट्रेन से आ रहा था। मेरे पास राजभवन से लगातार फोन आने लगे। गवर्नर ने कहा कि हमको विश्वास नहीं हो रहा था कि आप आएंगे ! फिर हमने ये लड़ाई लड़ी। आज मुसहर जाति को हमने पूरी तरह सेचुरेट किया है।

ये योगी की पाती केवल एक आदेश नही। एक आत्मीय संवाद है। कॉमन मैन के साथ, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के साथ। इसमे युवा पहलू को लेकर, नारी सम्मान, श्रमिको, किसानों को लेकर समाज के हर तबके को टच किया गया। विरासत और विकास के अभिनव प्रयास को भी हमने इस पाती के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया। मैं आभारी हूँ आपका, मेरे लिए ये संवेदना का विषय है और संवाद को भी अंतिम पायदान तक पहुंचाने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद पर आज जो लोग प्रश्न खड़ा करते हैं कि कितने स्कूल बंद हो गए। हम लोग जब आये थे तो ज्यादातर बेसिक स्कूल बंदी के कगार पर थे। शिक्षक विहीन स्कूल थे। जर्जर भवन थे। व्यवस्था अस्त व्यस्त थी। बच्चे नंगे पैर स्कूल जाते थे। फिर हमने पहले चरण में जूता मोजा दिया, फिर यूनिफॉर्म भी दिए। बेटियों, बेटों को सबको एक करोड़ 60 लाख बच्चों को हम लोग स्कूल यूनिफॉर्म,जूता मोजा, डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में पैसे जा रहे हैं। आज यह बदलाव धरातल पर दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी हर सप्ताह एक पाती लिख कर प्रदेशवासियों से सवांद स्थापित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button