मनोरंजन

नायाब, नाजनीन, नूर, तस्लीम… सतिंदर सरताज के ‘गुजारिश’ में छिपे हैं दर्जनों नाम, वायरल हो रहे मीम

Satinder Sartaaj Guzarish Song: “हमें चिट्ठियां मिली हैं महताब से, कोई बच नहीं पाएगा शबाब से, आज आए हैं हुजूर बेनकाब से, गुजारिशों पे गौर कीजिए…” मशहूर गीतकार और गायक सतिदंर सरताज की कलम और आवाज से सजा ये गाना इन दिनों इंटरनेट से लेकर लोगों के दिलों तक, हर जगह राज कर रहा है. अगर आपकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर है, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि इस गाने से सजी कोई न कोई रील आपके फीड में जरूर आई होगी और आपके नजरों से गुजरी होगी. सरताज ने इस गाने को इस तरह सजाया है कि हो ये भी सकता है कि पल दो पल के लिए आपकी नजरें उस रील पर ठहर भी हो गई हों.

रूहानी शायरी, आवाज में सादगी, शब्दों के खूबसूरत मेल और गहरे रोमांटिक अंदाज के कारण ये गाना हर तरफ वायरल है. यूट्यूब पर व्यूज का आंकड़ा 100 मिलियन (10 करोड़) को पार कर चुका है. इंस्टाग्राम पर भी गाने पर बनी रील की तादाद ज्यादा है. सरताज ने इस गीत के बोल में अपनी कलम का ऐसा जादू चलाया, शायराना अंदाज में शब्दों को इस तरह पिरोया है कि हर कोई इस गाने का दीवाना हो गया. और उन्हीं दीवानों ने उनके गाने में ये बात भी गौर कर ली कि इसमें तो दर्जनों ऐसे लफ्ज छिपे हैं, जो मुस्लिम कौम में नाम के तौर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं. फिर क्या था, जिस इंटरनेट पर इस गाने का क्रेज बना हुआ है, उसी इंटनेट पर उन नाम वाले अल्फाज पर भी मीन बनने शुरू हो गए.

किन शब्दों पर बन रहे मीम

सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया लहजे में ये लिखने लगे कि ये गाना नहीं है, मुस्लिम की नेम लिस्ट है. खैर, तमाम वजहों से सरताज के बोल लोगों के जहन में बस गए हैं. आप ‘गुजारिश’ के कुछ ऐसे लफ्ज (मायने के साथ) नीचे देख सकते हैं, जिनका डिक्शनरी में अपना वजूद है, मायने हैं, साथ ही लोगों के नाम रखने के लिए भी उनका इस्तेमाल होता है.

  1. नूर- रोशनी, चमक
  2. नायाब- अनमोल, दुर्लभ
  3. नाजनीन- कोमल, बेहद खूबसूरत
  4. रोशन- उजाला, चमकदार
  5. तस्लीम- अभिवादन, स्वीकार करना
  6. महताब- चांद
  7. शादाब- हरा-भरा, तरोताज
  8. कमाल- अद्भुत
  9. सलीम- नेक, शांत
  10. सरताज- मुखिया, सर्वश्रेष्ठ
  11. गुलाब- गुलाब का फूल
  12. रूह- आत्मा, प्राण
View this post on Instagram

A post shared by S H A H R U K H M A L I K (@shahrukhmalikofficial)

ये तो सिर्फ एक दर्जन शब्द हैं, इनके अलावा भी आपको सतिंदर सरताज के गाने में कुछ और ऐसे लफ्ज मिल जाएंगे, जो सिर्फ शब्द नहीं, लोगों के नाम भी हैं, पहचान भी है. जैसे- फिजा. खैर, वजह कोई भी हो, ‘गुजारिश’ का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है. अब इस लेख का अंत गाने के कुछ ऐसे बोले से, जिन पर रील की तादाद इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा है.

हमें चिट्ठियां मिली हैं महताब से

कोई बच नहीं पाएगा शबाब से

आज आए हैं हुजूर बेनकाब से

गुजारिशों पे गौर कीजिए…

Related Articles

Back to top button