‘रामायण’ की फुटेज लीक करने वालों की खैर नहीं! बॉम्बे HC सख्त, मेकर्स ने जारी किया लीगल नोटिस

Ranbir Kapoor Ramayana: जहां एक तरफ ऑडियंस को रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ पसंद आ रही है, न सिर्फ ऑडियंस ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी फिल्म को सराहा है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म की रिलीज के साथ ही उससे जुड़े सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. थिएटर्स में फिल्म देखने के बाद कुछ लोगों ने सीन रिकॉर्ड करके उसे ऑनलाइन शेयर कर दिए. ऐसे में मेकर्स ने एक लीगल नोटिस जारी किया है.
‘रामायण’ के मेकर्स का कहना है कि पायरेसी करने वालों के खिलाफ एक्शन होगा. मेकर्स ने अपने लीगल नोटिस में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए फुटेज लीक करने वाले को कड़ी चेतावनी दी है और कानूनी कार्रवाई की बात कही है. मेकर्स ने कहा कि अदालत ने पहले ही फिल्म के किसी भी हिस्से को रिकॉर्ड करने, अपलोड करने या शेयर करने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है.
‘रामायण’ के मेकर्स ने नोटिस में क्या कहा?
मेकर्स ने नोटिस नें लिखा, “हमारे संज्ञान में आया है कि सिनेमा हॉल के अंदर नमित मल्होत्रा की ‘रामायण‘ की अनधिकृत फुटेज रिकॉर्ड की जा रही है और इसे सोशल मीडिया तथा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फैलाया जा रहा है. माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट ने कमर्शियल IP सूट (L) नंबर 37230/2026 में 2 नवंबर 2026 और 6 नवंबर 2026 के आदेशों के माध्यम से, सभी ज्ञात और अज्ञात व्यक्तियों को इस फिल्म या इसके किसी भी हिस्से को बिना अनुमति के रिकॉर्ड करने, अपलोड करने, साझा करने या किसी अन्य तरीके से प्रसारित करने से रोक दिया है.”
View this post on Instagram
नोटिस में आगे कहा गया, “ऐसा करना कॉपीराइट का उल्लंघन है. यह एक आपराधिक अपराध है, जिसके लिए कॉपीराइट एक्ट 1957, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952, BNS 2023 और IT एक्ट 2000 के तहत जेल और जुर्माने का प्रावधान है. साथ ही, यह न्यायालय की अवमानना भी है.”
ये भी पढ़ें-
मुंबई शूटिंग के लिए सबसे खराब शहरप्रलय के सेट पर हुए हंगामे के बाद बोले हंसल मेहता
रामायण ही नहीं, ये हैं इंडियन सिनेमा की 6 सबसे महंगी फिल्में, सभी का बजट है 500 करोड़ से ऊपर
मेकर्स ने की सख्त हिदायत
सभी को सख्त हिदायत देते हुए मेकर्स ने लिखा, “सभी को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि वो इस तरह की सामग्री को रिकॉर्ड करने, पोस्ट करने या साझा करने से बचें और यदि पहले से कुछ पोस्ट किया है, तो उसे तुरंत हटा दें. ऐसा करने वालों की शिकायत संबंधित अधिकारियों और प्लेटफॉर्म्स से की जाएगी, और उनके खिलाफ बिना किसी पूर्व सूचना के आपराधिक, दीवानी और न्यायालय की अवमानना से जुड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी.”




