मनोरंजन

जेम्स बॉन्ड बने ये 2 एक्टर छोड़ गए दुनिया, एक ने तो 7 फिल्मों में निभाया था आइकॉनिक किरदार

James Bond: सिनेमा की सबसे पॉपुलर जासूसी फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की दुनिया में अब ब्रिटिश एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन की एंट्री हो चुकी है. वो 7वें एक्टर हैं, जो इस किरदार को निभाएंगे. उनसे पहले 6 एक्टर इस फ्रेंचाइजी से जुड़े और जेम्स बॉन्ड के फिक्शनल कैरेक्टर को दुनियाभर में अमर किया. अब जब रॉबर्ट के नाम का ऐलान नए जेम्स बॉन्ड के तौर पर हुआ, तो ऐसे में उन सारे एक्टर्स की चर्चा शुरू हो गई, जिन्होंने इस किरदार को निभाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आइकॉनिक किरदार को प्ले करने वाले 2 एक्टर्स अब इस दुनिया में नहीं हैं.

पहले एक्टर हैं शॉन कॉनरी. ये वही एक्टर हैं, जिनके साथ इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी. साल 1962 में उन्होंने ‘डॉ. नो’ फिल्म में पहले जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था. आज भी जब इस फ्रेंचाइजी का जिक्र होता है, तो शॉन का नाम सबसे पहले आता है. साल 2020 में 90 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. दूसरा नाम एक्टर रोजर मूर का है. रोजर मूर भी अब इस दुनिया में नहीं हैं. साल 2017 में 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. वो तीसरे जेम्स बॉन्ड थे. शॉन कॉनरी और जॉर्ज लेजेंबी के बाद रोजर मूर ने इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया था.

सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले 2 एक्टर

रोजर मूर एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा फिल्में की हैं. इस फ्रेंचाझजी में अब तक 25 फिल्में बनी हैं. 25 में से 7 फिल्मों में रोजर मूर ने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया. पहले जेम्स बॉन्ड शॉन कॉनरी इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा फिल्म करने वाले दूसरे बड़े एक्टर हैं. वो 6 फिल्मों का हिस्सा थे. ये दोनों ही एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं. आप शॉन-रोजर की फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

एक्टर शॉन कॉनरी की फिल्में

1. डॉ. नो (1962)

2. फ्रॉम रशिया विद लव (1963)

3. गोल्डफिंगर (1964)

4. थंडरबॉल (1965)

5. यू ओनली लिव ट्वाइस (1967)

6. डायमंड्स आर फॉरएवर (1971)

एक्टर रोजर मूर की फिल्में

1. लिव एंड लेट डाई (1973)

2. द मैन विद द गोल्डन गन (1974)

3. द स्पाई हू लव्ड मी (1977)

4. मूनरेकर (1979)

5. फॉर योर आइज ओनली (1981)

6. ऑक्टोपसी (1983)

7. अ व्यू टू अ किल (1985)

ये भी पढ़ें-

ग्रैमी 2027 में इस सिंगर को मिले 11 नॉमिनेशन, तमिल गाने ने रचा इतिहास

बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग करते थे सलमान, डायरेक्टर ने खोला राज

बता दें कि शुरुआत की 6 फिल्में शॉन कॉनरी ने की थीं. उनके बाद एक फिल्म एक्टर जॉर्ज लेजेंबी ने की, जिसका नाम ‘ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस’ (1969) है. जॉर्ज लेजेंबी के बाद रोजर मूर इस फ्रेंचाइजी से जुड़े और 7 फिल्मों का हिस्सा रहे. इन तीनों के बाद टिमोथी डाल्टन, पियर्स ब्रॉसनन और डेनियल क्रेग ने फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया. अब रॉबर्ट पैटिनसन अगले जेम्स बॉन्ड बनने के लिए तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button