Chhath: खेसारी से काजल राघवानी तक, इन भोजपुरी सितारों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखिए छठ के आखिरी दिन की झलक

Bhojpuri Stars Chhath Celebration: छठ महापर्व 16 नवंबर को संपन्न हो गया. आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और इस साल आस्था के इस पर्व का समापन हुआ. भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों ने भी छठ मनाया और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. उन सितारों में खेसारी लाल यादव से काजल राघवानी तक कई बड़े नाम शामिल हैं. स्टार्स ने सोशल मीडिया पर फोटोज-वीडियोज शेयर करते हुए छठ के आखिरी दिन की झलक भी दिखाई है.
खेसारी ने तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनके साथ और भी लोग हैं. सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का आखिरी दिन मनाया गया. खेसारी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “छठी माई सबकी मनोकामना पूरी करें…जय छठी मइया.” अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो हाथ जोड़े प्रार्थना करती नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा, “उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस वर्ष का छठ महापर्व संपन्न हुआ. अपने पटना में आप सबके साथ छठ मनाने का सुख हर साल मेरे लिए उतना ही खास होता है. इस आयोजन में अपना समय, सेवा और स्नेह देने वाले हर व्यक्ति का दिल से आभार. छठी मइया की कृपा हम सभी पर बनी रहे. जय छठी मइया.”
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शिक्षा मंत्री के घर छठ पूजा में पाखी हेगड़े शामिल
पाखी हेगड़े बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर छठ पूजा में अपने परिवार के साथ शामिल हुईं. उन्होंने उस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये (छठ पूजा) अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि पहली बार मुझे छठ पूजा की परंपराओं, विधि-विधान और लोक आस्था को इतने करीब से देखने और समझने का मौका मिला. इस अद्भुत अनुभव और आत्मीय सम्मान के लिए बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी का हृदय से आभार.”
View this post on Instagram
एक्ट्रेस और सिंगर संजना पांडे ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. खास मौके पर उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा, “उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिवसीय चलने वाले छठ महापर्व का आज समापन के साथ व्रती मेरी मां का आशीर्वाद मिला. हे छठी मइया मेरी मां को हमेशा निरोग रखना और दुनिया की सारी खुशियां देना. जय छठी मइया, आपका आशीर्वाद हमेशा मुझपर और मेरे परिवार पर बना रहे.”
View this post on Instagram
काजल राघवानी क्या बोलीं?
काजल राघवानी ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए छठ सेलिब्रेशन की झलक दिखा गई है. दरअसल, ये उनका पहला छठ व्रत था. उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. काजल ने आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “जय छठी मइया. मैंने जीवन में पहली बार छठ का व्रत किया है. मेरा मानना है कि स्वयं छठी मइया ने चाहा है, इसलिए मैं ये कर पाई हूं, वरना ये मेरे लिए संभव नहीं था. जो लोग कहते हैं कि मुझे ये व्रत नहीं करना चाहिए था, मैं उन्हें गलत नहीं कहूंगी, लेकिन शायद छठी मइया ने मुझे अपनी शरण में अपनाया है, तभी आज बिना किसी अड़चन के मेरा ये कठिन व्रत सफल रहा.”
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण ने 11 दिन में 1800 करोड़ी धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे!
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया अपना फोन नंबर, बोलीं- जल्दी कॉल करो
आगे उन्होंने ये भी कहा, “जिन्होंने भी मेरे इस व्रत के लिए प्रार्थना की और मेरा हौसला बढ़ाया, उन सभी का हृदय से धन्यवाद. बस एक ही विनम्र निवेदन है कि मैंने पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से ये व्रत किया है, कृपया इसका मजाक न बनाएं और न कोई गलत अफवाह फैलाएं. मैंने छठी मइया से सबके सुखी और स्वस्थ जीवन की ही कामना की है और आजीवन यही करती रहूंगी. जय छठी मइया. जाते-जाते बस यही दुआ है छठी मइया से कि हर घर में सुख-शांति रहे और अगले साल फिर इसी तरह सब साथ रहें.”
(@kajalraghwani)



