सेवानिवृत सह पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार की विदाई में एसपी सहित सारे पुलिस कर्मी शामिल ।

डा o दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड ।
दिनांक 3/11/2026
गोड्डा । नए समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोड्डा में सेवानिवृत्त हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में अपनी लंबी और निष्ठावान सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी को ससम्मान विदा करने के लिए इस कार्यक्रम को अत्यंत गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए पु0अ0नि0 मनोज कुमार के योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में बिना किसी दाग के, पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी लंबी सेवा अवधि (40 वर्ष) को पूरा कर सेवानिवृत्त होना किसी भी पुलिसकर्मी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सेवानिवृत्त पदाधिकारी द्वारा गोड्डा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सेवा में निभाई गई भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विदाई के इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारी को अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रंथ, स्मृति चिन्ह और विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विभाग की ओर से उनके सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आभार पत्र भी सौंपा गया। इस भावुक क्षण में उपस्थित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षक(मु0) JPN सर, सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम सर, GP/MT प्रभारी मनोज पाल सर, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों और पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। सभी ने सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारी के साथ बिताए गए पलों को याद किया और विभाग के प्रति उनके समर्पण को अनुकरणीय बताया। सभी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे हमेशा झारखंड पुलिस परिवार का एक अभिन्न हिस्सा रहेंगे और विभाग को हमेशा उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी।
