मनोरंजन

Ram Charan Next: ‘पेद्दी’ छोड़िए, अगली फिल्म के लिए 150 करोड़ वसूल रहे राम चरण? डायरेक्टर की फीस कितनी?

Ram Charan Next: 2027 साउथ सिनेमा के लिए बेहद जबरदस्त साबित होगा. क्योंकि कई बड़ी साउथ फिल्मों पर इस वक्त काम चल रहा है. जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. बात महेश बाबू की वाराणसी की हो, या अल्लू अर्जुन, प्रभास, जूनियर NTR की. पर अब राम चरण की वापसी कब होगी, यह क्लीयर नहीं हो पाया है. RRR के बाद एक्टर की दो फिल्में आ चुकी हैं, जहां पहली ‘गेम चेंजर’ आई, जो बुरी तरह पिट गई थी. वहीं उसके बाद एंट्री हुई ‘पेद्दी’ की, यह पिक्चर इसी साल आई, जिसने कुछ कमाई की. पर इसे लेकर काफी विवाद हुआ. अब पूरा फोकस RC17 पर है. क्या अगली फिल्म के लिए 150 करोड़ लिए हैं?

RC17 को तेलुगु सिनेमा की अगली बड़ी फिल्म माना जा रहा है.’रंगस्थलम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद राम चरण और सुकुमार की जोड़ी फिर से साथ आई है. हालांकि, नई फिल्म का जॉनर काफी चर्चा में भी बना हुआ है. ऐसी चर्चा है कि मेकर्स इस फिल्म को 2028 में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. इसी बीच तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, राम चरण और सुकुमार RC17 के लिए भारी भरकम फीस ले रहे हैं.

फिल्म के लिए राम चरण कितनी फीस ले रहे?

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, राम चरण को इस बिना नाम वाली फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस मिलेगी. वहीं, सुकुमार 100 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. जिसमें ‘राइटिंग्स’ से मिलने वाला उनका मुनाफा भी शामिल होगा. दरअसल मैत्री मूवी मेकर्स इस फिल्म में बहुत बड़ी रकम लगा रहे हैं. वो फिल्म पर दिल खोलकर खर्च करेंगे. इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर हैं और यह टॉप म्यूजिक डायरेक्टर भी इसके लिए भारी फीस लेंगे. फिलहाल में किस एक्ट्रेस को लिया जाएगा, इसके लिए अभी चर्चा चल रही है. मेकर्स जल्द ही फिल्म का नाम रिवील कर देंगे.

बताते चलें कि फिल्म का काम अगले साल शुरू होगा. दरअसल यह पुष्पा 2 के बाद सुकुमार का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिससे उम्मीदें काफी ज्यादा है. इसे खत्म होने के बाद ही पुष्पा 3 को लेकर कोई अपडेट मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button