मनोरंजन

‘मुन्ना भाई 3’ की बड़ी तैयारी शुरू, राजकुमार हिरानी ने इस खास शख्स को सौंपी जिम्मेदारी, कब काम होगा पूरा?

Munna Bhai 3: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक है ‘मुन्ना भाई’. जिसके तीसरे पार्ट को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है. डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं. इस बार फिल्म की स्क्रिप्टिंग और राइटिंग के लिए उन्होंने फरहाद समजी के साथ हाथ मिलाया है. जिससे फैन्स की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.

फरहाद समजी का इस फ्रेंचाइजी के साथ पुराना और गहरा नाता रहा है. साल 2003 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ में उन्होंने ही सुपरहिट गाने ‘एम बोले तो…’ का मुखड़ा लिखा था. अब सालों बाद एक बार फिर राजकुमार हिरानी और फरहाद समजी की यह जोड़ी लौट रही है. ‘मुन्ना भाई 3’ के लिए फैन्स के बीच तगड़ा बज बना है.

‘मुन्ना भाई 3’ की जिम्मेदारी किसे सौंपी?

राजकुमार हिरानी ने पहले भी यह क्लीयर किया था कि वो ‘मुन्ना भाई 3’ तभी बनाएंगे जब उनके पास एक बेहतरीन और दमदार स्क्रिप्ट होगी. वो किसी भी सूरत में बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में इस फिल्म का सीक्वल नहीं लाना चाहते थे. यही वजह है कि उन्होंने स्क्रिप्ट में एक नया और फ्रेश नजरिया लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. साथ ही फरहाद समजी को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा है.

फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहाद समजी बहुत जल्द फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा करने वाले हैं. सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म साल 2027 में फ्लोर पर आ जाएगी. यानी इसकी शूटिंग ऑफिशियल तौर से शुरू हो जाएगी.

दरअसल संजय दत्त के निभाए मुन्ना भाई और अरशद वारसी के सर्किट के किरदार ने इंडियन सिनेमा में एक अलग ही छाप छोड़ी है. ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की सफलता के बाद अब पार्ट 3 की बारी है. लोगों को एक बार फिर हंसाने और गुदगुदाने के साथ-साथ कहानी देखने की पूरी उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button