उत्तर प्रदेश
ट्रेन में धक्के, फ्लाइट के महंगे किराये…छठ पर UP-बिहार जाना बना मुश्किल

छठ पूजा के चलते मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है. लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर जनरल डिब्बों में यात्रियों को मुश्किलों के बीच 24 से 35 घंटे तक सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है. कई यात्रियों को महीनों इंतजार के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिला. वहीं, हवाई सफर भी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है. ट्रैवल कारोबारी के मुताबिक, पटना, लखनऊ और गोरखपुर की फ्लाइट टिकट 18 हजार से 40 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं. ऐसे में त्योहार पर घर पहुंचना किसी के लिए मजबूरी, तो किसी के लिए महंगा सपना बन गया है.




