मनोरंजन

Scene: नहीं बनेगा सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सीन’ का सीक्वल, डायरेक्टर ने क्या बताया?

Jithu Madhavan On Scene 2: तमिल सिनेमा की फिल्म ‘सीन’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये एक छोटे बजट की फिल्म है, लेकिन रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. जहां एक तरफ फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के डायरेक्टर जीतू माधवन ने एक ऐसी जानकारी शेयर की है, जिससे सूर्या के फैंस का दिल टूट सकता है.

दरअसल, ‘सीन‘ की ओपन एंडिंग की वजह सीक्वल के कयास लग रहे थे. दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि मेकर्स ने फिल्म की एंडिंग अधूरी इसलिए छोड़ी है, ताकि सीक्वल बनाया जा सके. हालांकि, अब जीतू माधवन ने कहा कि ‘सीन’ का सीक्वल नहीं बन रहा है. उन्होंने कहा कि ओपन एंडिंग जानबूझकर रखी गई, लेकिन इसक मतलब ये नहीं है कि सीक्वल बनाया जाएगा.

‘रोमांचम’ का बन रहा सीक्वल

उन्होंने फहाद फासिल की 2024 की फिल्म ‘आवेशम’ का भी जिक्र किया और कहा कि इस फिल्म का भी दूसरा पार्ट नहीं बन रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ 2023 में आई उनकी फिल्म ‘रोमांचम’ का सीक्वल बन रहा है. एक प्रेस मीट के दौरान जीतू माधवन ने कहा, “मैंने सिर्फ ‘रोमांचम 2’ की घोषणा की है. ‘आवेशम 2’ और ‘सीन 2’ सिर्फ अनुमान हैं. मैंने उनकी घोषणा नहीं की है.”

जीतू माधवन की बातों से क्लियर हो जाता है कि फिलहाल ‘सीन’ का सीक्वल बनाने की कोई योजना नहीं है. और फिल्म की ओपन एंडिंग का ये बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि मेकर्स आगे दूसरा पार्ट बनाएंगे. जीतू माधवन ने कहा कि वो सिर्फ ऑडियंस को ये एहसास कराना चाहते थे कि कहानी जारी है, इसलिए उन्होंने ओपन एंडिंग रखी. इसका मतलब ये नहीं है कि सीक्वल बनेगा.

ये भी पढ़ें-

5-10 नहीं, शाहरुख खान की किंग में दिखेंगे ये 20 सितारे, इन 5 किरदारों पर टिकीं सबकी नजरें

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब किया खुलासा

‘सीन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, अगर बात ‘सीन’ की कमाई की करें तो सैकनिल्क के अनुसार सिर्फ 6 दिनों में इस फिल्म ने भारत में 105.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसका बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यानी इस फिल्म ने अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर ली है. ‘सीन’ 6 नवंबर को रिलीज हुई.

Related Articles

Back to top button