शिक्षा

SWAYAM जुलाई परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 8 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए अग्रिम परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है. उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी मिलेगी जहां पर उनका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है.

SWAYAM की जुलाई सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित होंगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो समय रहते अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें ताकि परीक्षा के लिए यात्रा की तैयारी कर सकें.

कब तक होंगी परीक्षाएं?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होंगी. इस सेमेस्टर में कुल 661 SWAYAM कोर्स के लिए प्रमाणन परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam/ पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक कर सकते हैं.

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सिटी स्लिप

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं.

  • 1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam/ पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर SWAYAM जुलाई 2026 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • 4. आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • 5. लॉगिन करने के बाद परीक्षा शहर की सूचना स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • 6. अपनी सिटी स्लिप में दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें.
  • 7. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

डाउनलोड करें सिटी स्लिप

एडमिट कार्ड नहीं है सिटी इंटिमेशन स्लिप

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची को एडमिट कार्ड नहीं माना जाए. यह केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देने के लिए जारी की गई है. इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद करना है. SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा.

Related Articles

Back to top button