मनोरंजन

Tusshar Kapoor: 49 साल के तुषार कपूर ने क्यों नहीं की शादी? एक बच्चे के हैं पिता

तुषार कपूर ने 'गोलमाल' समेत कई फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. अपने ढाई दशक के करियर में तुषार ने अपना अच्छा खासा नाम बनाया है. उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. लेकिन तुषार ने शादी नहीं की है. 49 की उम्र में भी वो कुंवारे हैं. तुषार ने अब तक शादी नहीं की और उनका शादी करने का कोई प्लान भी नहीं है. वो खुद ये बात कह चुके हैं कि उन्हें शादी नहीं करनी है. उन्हें पिता बनना था तो साल 2016 में सो सरोगेसी के सहारे पिता बने थे. उनका एक बेटा है. वो एक सिंगल सरोगेट फादर हैं. आज यानी 20 नवंबर को तुषार का 49वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर चलिए आपको बताते है कि आखिर उन्होंने शादी क्योंकि नहीं की. उन्होंने कहा था कि शादी में उनका विश्वास है, लेकिन उन्हें ये भी लगता कि शादी सबके लिए नहीं है. उन्होंने शादी को लेकर दबाव पर भी बात की थी. एक पुराने इंटरव्यू में तुषार कपूर ने कहा था, "हमारे समाज में, 20-25 साल की उम्र तक पहुंचते ही शादी करने का दबाव शुरू हो जाता है. 30 साल के होने पर ये दबाव और बढ़ जाता है. इसमें सामाजिक दबाव और परिवार का दबाव, ये सभी शामिल हैं. हालांकि मेरा मानना ​​है कि हर चीज का अपना एक सही समय होता है. इंसान को शादी तभी करनी चाहिए जब वो सच में इसके लिए तैयार हो."उन्होंने आगे कहा था, "मेरी नजर में शादी हर किसी के लिए नहीं है. मैं विवाह की परंपरा में विश्वास रखता हूं, लेकिन ये हर किसी के लिए नहीं बनी. उस समय मुझे लगा कि मैं पिता बनना चाहता हूं. मैं इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार था और मुझे यकीन था कि मैं एक अच्छा पिता बन सकता हूं, इसलिए मैं पिता बना."

Related Articles

Back to top button