इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने से कितनी दूर है ‘रामायण’? ये है ‘दंगल’ का ताज छीनने का पूरा गणित

Ramayana Biggest Record: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बेशक अबतक दुनियाभर से शानदार कारोबार कर रही है, पर अभी भी असली टेंशन खत्म नहीं हुई है. जो फिल्म का बजट है. जी हां, नितेश तिवारी की ‘रामायण का पार्ट 1’ 2000 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है. अबतक फिल्म ने बस 1100 करोड़ ही कमाए हैं. और तो और असली उम्मीद मेकर्स को आने वाले वीकेंड से ही होगी. क्योंकि पिछले हफ्ते दिवाली थी, तो कमाई कम ही हुई थी. लेकिन वीक डेज में यह कारोबार बढ़ गया था. पर जो धुरंधर 2, पुष्पा 2 नहीं कर पाई, वो कारनामा रणबीर कपूर कर पाएंगे. आमिर खान की ‘दंगल’ का ताज छीनना कितना मुश्किल होगा?
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण‘ ने शुरुआती 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,110.70 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रहा है. जबकि, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 378.50 करोड़ की कमाई कर ली है. अब जानिए क्यों हर हाल में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को ‘दंगल’ के रिकॉर्ड तक पहुंचना होगा. क्योंकि ऐसा नहीं किया, तो भी मेकर्स को ही नुकसान होगा.
‘दंगल’ का महा-रिकॉर्ड
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसंबर 2016 को भारत में रिलीज हुई थी. जिसका इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 387.38 करोड़ रहा था. वहीं, अपने पहले फेज में देश और विदेश मिलाकर 716 करोड़ कमाए थे. पर फिल्म की असली ऐतिहासिक छलांग साल 2017 में इसके दूसरे फेज की रिलीज के बाद लगी. जब ‘दंगल’ का कुल ओवरसीज कलेक्शन 1,535.30 करोड़ तक जा पहुंचा था. यह मई 2017 में चीन में 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई, जिसके बाद अकेले 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली.
‘दंगल’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 2,070.30 करोड़ है, आमिर खान की इस फिल्म ने जुलाई 2017 में ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया था. साथ ही इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने का महा-रिकॉर्ड अपने नाम किया. करीब 9 साल बीत जाने के बाद भी यह रिकॉर्ड अबतक कोई भी नहीं छू पाया है. वहीं, इस दौरान रणवीर सिंह की धुरंधर 2, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 समेत कई फिल्में आईं. जो 2000 करोड़ रुपये कमाने से थोड़ा चूक गईं.
रामायण और दंगल
‘रामायण’ बन पाएगी सबसे बड़ी फिल्म?
‘रामायण’ ने शुरुआती 9 दिनों में 1,110.70 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. आमिर खान की ‘दंगल’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड 2,070.30 करोड़ है. ऐसे में ‘रामायण’ को ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 959.60 करोड़ की और कमाई करनी होगी. इंडियन सिनेमा की नंबर-1 फिल्म का ताज हासिल करना उतना भी आसान नहीं है, पर वीकेंड में यह क्लियर हो जाएगा कि फल्म यह कर पाएगी या नहीं.
वैसे तो रामायण ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलाकर अपना बजट पहले ही निकाल लिया है. पर अगर फिर भी फिल्म को अकेले कमाई से ही ऐसा कारनामा करना है, तो 900 से ज्यादा करोड़ रुपये हर हाल में कमाने होंगे.
इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने का महा-रिकॉर्ड आज भी आमिर खान की ‘दंगल’ के नाम है. इतने सालों में अब तक कोई भी इंडियन फिल्म 2000 करोड़ के इस आंकड़े को पार नहीं कर पाई है. देखना होगा क्या रणबीर कपूर यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या फिर दंगल फिर से नंबर-1 पर बनी रहेगी.




