उदयपुर में विदेशी लड़की लाइव थी, युवक ने रोककर कर दी ऐसी मांग, वीडियो देखकर लोग बोले शर्म आनी चाहिए!

राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. लेकिन वहीं से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया है. यह वीडियो थाई-फ्रेंच यूट्यूबर जस्टकेथ का है. वह रात में उदयपुर की भीड़ वाली जगह पर लाइव स्ट्रीम कर रही थीं. लोग उन्हें देख रहे थे और वह अपने देखने वालों से बात कर रही थीं. तभी एक युवक उनके पास आया. फिर जो हुआ, आप खुद ही देखिए.
युवक ने फोटो या सेल्फी के लिए नहीं पूछा, बल्कि सीधे एक ऐसी मांग रख दी, जिससे विदेशी यूट्यूबर असहज हो गईं. उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है. लेकिन युवक ने उनकी ना को गंभीरता से नहीं लिया. वह बार-बार वही मांग दोहराता रहा.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि यूट्यूबर कितनी असहज हो गई थीं. उनका चेहरा बता रहा था कि वह इस स्थिति से निकलना चाहती हैं. काफी देर बाद युवक ने अपनी मांग बदली और फोटो खिंचवाने के लिए पूछा. यूट्यूबर ने असहज होकर भी फोटो के लिए हां कर दिया. जाते समय युवक ने हाथ मिलाना चाहा, लेकिन उन्होंने हाथ मिलाने की जगह फिस्ट बंप दिया.
बाद में यूट्यूबर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, कम से कम उसने पूछा तो. यह वीडियो अब 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि मना करने के बाद भी मांग दोहराना गलत है. यह सहमति का उल्लंघन है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि विदेशी मेहमानों के साथ ऐसा व्यवहार देश की छवि खराब करता है.
अभी तक इस मामले में पुलिस शिकायत या किसी कार्रवाई की खबर नहीं आई है. युवक की पहचान भी सामने नहीं आई है. अब आप ही बताइए, क्या मना करने के बाद भी बार-बार पूछना सही है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




