UPP SI Final Result: जारी हुआ यूपी पुलिस SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई सिविल पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर और फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर भर्ती 2020-21 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद 14 नवंबर 2026 को घोषित इस रिजल्ट में एसआई सिविल पुलिस के 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
203 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती 2020-21 का सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है. यह रिजल्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में घोषित किया गया है. जारी सेलेक्शन लिस्ट के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के पद पर 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के पद पर तीन उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. इस तरह कुल 203 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है. उम्मीदवारों के रोल नंबर के आधार पर अलग-अलग सेलेक्शन लिस्ट तैयार की गई है. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- 2. होमपेज पर भर्ती 2020-21 के सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट से जुड़े नोटिस को खोलें.
- 3. एसआई सिविल पुलिस और पीएसी प्लाटून कमांडर की चयन लिस्ट वाली PDF पर क्लिक करें.
- 4. PDF खुलने के बाद सर्च ऑप्शन में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- 5. अगर लिस्ट में आपका रोल नंबर दिखाई देता है तो आप अपना चयन स्टेटस जान सकते हैं.
- 6. भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
- DV, PST और PET में शामिल हुए अभ्यर्थियों की डिटेल
DV, PST और PET में शामिल हुए अभ्यर्थियों की डिटेल
बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित 138 अभ्यर्थियों को 2 नवंबर 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया गया था. इनमें से नौ उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, जबकि 129 अभ्यर्थियों ने ये दोनों राउंड पास किए. इन 129 उम्मीदवारों के अलावा पहले से DV और PST पास कर चुके 149 अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया. इस तरह कुल 278 उम्मीदवारों को 5 नवंबर 2026 को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया गया.




