NTA Recruitment 2026: एनटीए में ग्रुप A और B के पदों पर निकली वैकेंसी, 1 दिसंबर तक आवेदन का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें निदेशक, संयुक्त निदेशक, अनुसंधान वैज्ञानिक और उप निदेशक समेत कई पद शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती में ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 13 पद शामिल हैं.
पदों की डिटेल
- निदेशक (ग्रुप ए): 7 पद
- संयुक्त निदेशक (ग्रुप ए): 3 पद
- अनुसंधान वैज्ञानिक ‘सी’ (ग्रुप ए): 1 पद
- उप निदेशक (ग्रुप ए): 1 पद
- वरिष्ठ अधीक्षक/वरिष्ठ अधीक्षक (लेखा) (ग्रुप बी): 1 पद
इस तरह कुल 13 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
कितनी है अधिकतम एज लिमिट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है. यानी आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन में कार्यरत कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर प्राप्त कर लें.
इस तरह करना होगा आवेदन
एनटीए भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.
- 1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.
- 2. होमपेज पर एनटीए भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- 3. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
- 4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.
- 5. जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें.
- 6. भरे हुए आवेदन फॉर्म को अपने कैडर नियंत्रण प्राधिकरण के माध्यम से जमा करें.
1 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026 है. आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारी के माध्यम से भेजना होगा. अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि उनका पूरा आवेदन अंतिम तारीख से पहले संबंधित प्राधिकरण तक पहुंच जाए. अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.




