रोमांस-एक्शन ही नहीं, पैट्रियोटिक फिल्मों से भी सलमान खान ने जीता है दिल, मातृभूमि से पहले इन 5 मूवीज में आए नजर

Salman Khan Patriotic Movies: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने कई सारी सुपरहिट्स और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. एक्टर आमतौर पर रोमांटिक और एक्शन फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन पैट्रियोटिक फिल्मों में भी उनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. उनकी फिल्में बढ़िया कमाई करती हैं. यहां तक की उनके 4 दशक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी एक पैट्रियोटिक फिल्म ही है. पिछले कुछ सालों से भाईजान की फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं.
ऐसे में भाईजान ने एक बार फिर से पैट्रियोटिक फिल्म का सहारा लिया है. हाल ही में उनकी फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज किया गया है. ये ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है और ये फिल्म भी सलमान खान के लिए कई मायनों में खास है. इस फिल्म के जरिए वे पहली बार एक बायोपिक फिल्म में काम कर रहे हैं. वहीं रिपोर्ट्स में तो ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में उनका कैरेक्टर शहीद होगा. ऐसा बहुत कम फिल्मों में देखने को मिला है जब उसमें सलमान खान के कैरेक्टर का अंत हुआ हो. इसलिए ये सलमान खान के करियर की एक यूनिक फिल्म भी मानी जा रही है. ये मूवी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी. आइए जानते हैं कि इसके पहले वे कौन सी पैट्रियोटिक फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.
बजरंगी भाईजान
साल 2015 में आई सलमान खान की ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच एक सुंदर और सौहार्दपूर्ण रिश्ते का नुमाइश थी. फिल्म में वे पाकिस्तानी से आई एक मूक लड़की को उसकी मां के पास सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी जान जोखिम में लगा देते हैं. फिल्म को पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 922 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास की 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: 6 दिन में 820 करोड़ रुपये पार, गदर 2-बाहुबली समेत इन 5 फिल्मों का रामायण ने किया खेल तमाम
टाइगर जिंदा है
इस फिल्म में सलमान खान ने टाइगर नाम के एक रॉ एजेंट का रोल प्ले किया था. ये फिल्म उनके अब तक के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है और उनके करियर की सक्सेसफुल फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है. इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई थीं. 210 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 564 करोड़ का कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी.
भारत
भारत फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे शानदार पैट्रियोटिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में भारत नाम के एक शख्स के दृष्टिकोण से विभाजन की कहानी दिखाई गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 165 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 325 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट साबित हुई थी. फिल्म में सलमान खान एक बार फिर से कैटरीना कैफ के अपोजिट नजर आए थे और इस जोड़ी को पसंद किया गया था.
एक था टाइगर
ये भी सलमान खान के करियर की सक्सेफुल फिल्मों में से एक है. इसमें भी सलमान खान के अपोजिट जोया के रोल में कैटरीना कैफ नजर आई थीं. फिल्म अपने समय की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 75 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म ने दुनियाभर में 334 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का निर्देशन गिरीश कर्नाड ने किया था.
ये भी पढ़ें- Maatrubhumi Trailer: देशभक्ति और जंग के दर्द से भरपूर मातृभूमि का 4.5 मिनट का ट्रेलर रिलीज, दिखा सलमान का धांसू अवतार
गर्व- द प्राइड
सलमान खान ने गर्व फिल्म के जरिए ही अपने रोमांटिक फिल्मों के ट्रैक को तोड़ा था और कुछ अलग से किरदार में नजर आए थे. इसमें वे ACP अर्जुन रणावत नाम के एक ईमानदार अफसर के रोल में नजर आए थे. फिल्म में ओम पुरी भी थे. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बड़ा कमाल नहीं कर सकी थी. 14 करोड़ रुपये के बजट में ये फिल्म 15 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी थी और एवरेज रही थी.
अब देखने वाली बात होगी कि लंबे वक्त के बाद पैट्रियोटिक फिल्म में नजर आ रहे सलमान खान के लिए क्या उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वरदान साबित होती है कि नहीं. फिलहाल तो हाल ही में आए फिल्म के 4 मिनट लंबे ट्रेलर को फैंस से अच्छे व्यूज मिले हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. ये फिल्म चीन और भारत की लड़ाई पर आधारित है जो लद्धाख में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल बी संतोष बाबू और उनके सौर्य पर आधारित है.




