स्वास्थ्य

Amla Eating Tips: आंवला कब खाना चाहिए? इसे खाने का सही तरीका और फायदे जानिए

आंवला के औषधीय गुणों के बारे में तो कहने की जरूरत ही नहीं है. आयुर्वेद में इसे अमृत के समान सबसे लाभकारी औषधि माना जाता है. विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर आंवला का नियमित सेवन शरीर को मजबूत बनाता है. आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है इसलिए ये एक तरह का सुपरफूड है.

लोग रोजाना आंवला खाते हैं लेकिन कई के मन में एक आम सवाल होता है. वो ये कि आंवला खाने का सही समय क्या है? क्या इसे खाली पेट खाया जा सकता है या नहीं? इस सुपरफूड को खाने का सही तरीका और टाइमिंग क्या होनी चाहिए, चलिए आपको बताते हैं…

सुबह खाली पेट खाने के फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट ताजा आंवला या उसका रस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आंवले में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं. यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है. मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है.

इससे हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और हम मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी से बच पाते हैं. आंवला का नियमित सेवन त्वचा को अच्छा पोषण प्रदान करता है. बाल मजबूत होते हैं और घने बढ़ते हैं.

क्या इसे खाली पेट खाना सही है?

हालांकि, खाली पेट आंवला खाना सभी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, सीने में जलन या संवेदनशील पाचन तंत्र की समस्या है, उन्हें सुबह खाली पेट आंवला खाने से बचना चाहिए. इससे उनकी पेट की परेशानी और बढ़ सकती है. ऐसे लोगों के लिए नाश्ते या दोपहर के भोजन के बाद आंवला खाना सुरक्षित है.

आंवला को खाने के बेस्ट तरीके

ताजा आंवला कच्चा या जूस के रूप में खाने से बहुत फायदेमंद होता है. इसे जैम, पाउडर या कैंडी के रूप में भी आहार में शामिल किया जा सकता है. सीमित मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है.

Related Articles

Back to top button