कौन हैं माधुरी दीक्षित के बेटे की गर्लफ्रेंड खुशी? मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दिखे थे साथ-साथ

Madhuri Dixit Son Arin Girlfriend: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और उनकी फैमिली की तस्वीरें छाई हुई हैं. हाल ही में कपल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ग्रैंड दिवाली पार्टी में शामिल हुआ था. इस इवेंट में माधुरी और श्रीराम नेने के साथ उनके बड़े बेटे अरिन नेने भी पहुंचे. लेकिन पूरी पार्टी में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो थीं अरिन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी. मनीष मल्होत्रा की पार्टी से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अरिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे. इस दौरान वो उन्हें निहारते हुए दिखाई दे रहे थे.
रेड कार्पेट और इनसाइड पार्टी में दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे. इतना ही नहीं, अरिन और खुशी ने माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने के साथ भी फैमिली फोटोज खिंचवाईं. जिससे यह साफ हिंट मिल रहा है कि दोनों के रिश्ते को परिवार की हरी झंडी मिल चुकी है. अब डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं. आइए बताते हैं अरिन की गर्लफ्रेंड खुशी कौन हैं?
श्रीराम नेने ने दिखाई खास झलक
जो तस्वीरें श्रीराम नेने ने शेयर की हैं, उसमें खुशी भी नेने परिवार के साथ बेहद खुश और घुली-मिली नजर आ रही हैं. पार्टी के लिए जहां माधुरी दीक्षित ने पिंक कलर की डिजाइनर साड़ी चुनी थी, वहीं अरिन और उनकी गर्लफ्रेंड खुशी भी एथनिक आउटफिट्स में काफी जच रहे थे.
View this post on Instagram
कौन हैं अरिन की गर्लफ्रेंड खुशी?
सोशल मीडिया में अब खुशी को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. हालांकि, खुशी के बैकग्राउंड और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं. लेकिन मनीष मल्होत्रा की इतनी बड़ी स्टार-स्टडेड पार्टी में नेने परिवार के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उनकी शेयर की गई पोस्ट्स के बाद अफेयर की सुगबुगाहट तेज हो गई है. इसे अरिन की तरफ से अपने रिश्ते का ‘सॉफ्ट लॉन्च’ माना जा रहा है.
View this post on Instagram
दरअसल खुशी और अरिन, दोनों ही अमेरिका में साथ पढ़ाई करते हैं. दोनों ने अपने साथ बिताई वक्त की कई तस्वीरें शेयर की हैं. बताते चलें कि अरिन, माधुरी और श्रीराम नेने के बड़े बेटे हैं. इससे पहले उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. उनके साथ अरहान खान और इब्राहिम अली खान भी इस फिल्म से जुड़े थे.
माधुरी के बड़े बेटे हैं अरिन
माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे हैं- अरिन नेने और रयान नेने. अरिन उनका बड़ा बेटा है, जबकि रयान छोटा बेटा है. अरिन काफी हद तक लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं.




