मनोरंजन

Ramayana Casting: रणबीर कपूर की रामायण में इन 6 किरदारों ने चौंकाया, अपनी अपीयरेंस और एक्टिंग से किया इंप्रेस

रावण की मां कैकसी के रोल में साउथ एक्ट्रेस और पद्म भूषण से सम्मानित शोभना ने चौंका दिया. उन्होंने फिल्म में दमदार रोल प्ले किया और फिल्म की शुरुआत से ही छाई रहीं. रावण की अपब्रिंगिंग में उनका किरदार कितना अहम था ये इस फिल्म में देखने को मिलता है.रामायण फिल्म में जटायु का किरदार अनुपम खेर ने प्ले किया है. इस रोल में वे शानदार परफॉर्म करते नजर आए हैं. जटायू ने ही राम को रावण का पता बताया था. वहीं सीता मइया को रावण के चंगुल से बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाई थी. वैदिक काल के महान ऋषि और राम के गुरू विश्वामित्र का किरदार फिल्म में अजंक्य देओ ने प्ले किया है. इस किरदार में वे काफी असरदार साबित हुए हैं. राम को उनके कन्फर्ट जोन से बाहर निकाल एक योद्धा बनाने की पहली शुरुआत विश्वामित्र ने ही की थी. फिल्म में अजंक्य ने ये किरदार बहुत बेखूबी निभाया है.शूर्पणखा के पति विद्दुतजीव्हा का किरदार रामायण फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने प्ले किया है. इस रोल में वे काफी प्रभावशाली रहे हैं. रावण को एक महान शासक बनाने में विद्दुतजीव्हा का क्या योगदान था ये इस फिल्म में देखने को मिला है. रावण संग उनकी लड़ाई का प्रसंग भी इसमें दिखाया गया है जिसमें रावण उनकी जान ले लेता है. शूर्पणखा का किरदार रामायण फिल्म में काफी मायने रखता है. उनके किरदार के बिना तो रामायण की कल्पना करना मुश्किल है. क्योंकि राम और रावण के बीच लड़ाई और सीता हरण का मुख्य कारण शूर्पणखा ही थीं जो अपने भाई के हाथों अपने पहले पति विद्दुतजीव्हा के वध के बाद राम को दिल दे बैठी थीं. रकुल प्रीत सिंह ने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया है.रावण की सेना में मारीच नाम का एक दानव था जो अपने मायावी छल के लिए जाना जाता था. वो रिश्ते में रावण का माम और उसकी मां कैकसी का भाई थी. मारीच का रोल इस फिल्म में सौरभ सचदेव ने निभाया है. वे अपने रोल में परफेक्ट नजर आए हैं. उन्होंने ही राम को बहकावे में लाया था जिसके बाद रावण ने मां सीता का अपहरण किया था.

Related Articles

Back to top button