मनोरंजन

Avengers Doomsday: रिलीज से एक महीने पहले ही शुरू हुई सुनामी! एडवांस बुकिंग खुलते ही भारत में बिके 50 हजार टिकट, कितने छापे?

Avengers Doomsday Advance Booking: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने धमाल मचा रखा है. जो सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. इसके साथ ही दिसंबर के महीने में बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स आ रहे हैं. सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ चर्चा में है, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा भूचाल लाने के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भी तैयार है. इस फिल्म ने भारत में अपना एक अलग ही और बेहद खतरनाक खेल शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी का यह आलम है कि इसकी एडवांस बुकिंग ने तहलका मचा दिया है.

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स के प्लान के मुताबिक, फिल्म अपनी रिलीज से काफी पहले ही टिकट खिड़की पर उतरने के लिए कमर कस चुकी है. भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग ने आते ही जो रफ्तार पकड़ी है, उसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल 17 दिसंबर, 2026 को फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी.

एडवांस बुकिंग में अबतक कितने छापे?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती तौर पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की रिलीज को अभी एक महीने से भी ज्यादा का वक्त है. इसकी एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं, मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म के ओपनिंग डे के लिए लगभग 50,000 टिकट बिक चुके हैं. हालांकि अभी बुकिंग लिमिटेड है, फिर भी कुछ सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है. दरअसल एडवांस बुकिंग 16 नवंबर की रात को शुरू हुई, जिसमें शुरुआत में आधी रात और उसके बाद के कुछ शो शामिल हैं.

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, बुक माय शो पर फिल्म के हर घंटे 10,000 से ज्यादा टिकट बिक रहे हैं. और शुरुआती कई शो के लिए काफी अच्छी डिमांड देखी जा रही है. ये आंकड़े अभी केवल उन सिनेमाघरों और शो के हैं, जहां बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह पूरे देश की कुल एडवांस बुकिंग के आंकड़े नहीं हैं. यह आंकड़े यह साबित करने के लिए काफी है कि भारतीय दर्शकों के सिर पर मार्वल का क्रेज किस कदर बोल रहा है. खासकर फैंस के बीच मिडनाइट और शुरुआती शोज को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है.

एवेंजर्स: डूम्सडे’ की इस तूफानी एडवांस बुकिंग ने यह साफ कर दिया है कि, इस बार भारतीय सिनेमाघरों में पुराने कई बड़े रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button