मनोरंजन

हम बढ़ती उम्र के बदलाव को क्यों नहीं स्वीकारते? तमन्ना भाटिया के सवाल पर क्या बोले जग्गी वासुदेव?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मुंबई के फेयरमोंट होटल में जग्गी वासुदेव संग बातचीत की. मौका सद्गुरु की नई किताब डिसअपीयरिंग फेसेस पर विचार-विमर्श का था. इस दौरान तमन्ना भाटिया का ध्यान किताब में शामिल कुछ शानदार तस्वीरों पर गया. इसमें सद्गुरु द्वारा खींची गई पिछले 5 दशक की कुछ ऐसी तस्वीरें थीं जो बहुत शानदार थीं. इन तस्वीरों में लोग अपनी वास्तविकता में लीन नजर आ रहे थे और अपनी उम्र के साथ कन्फरटेबल लग रहे थे.

इसपर तमन्ना भाटिया का सवाल सद्गुरु जी से ये था कि हम(शहर के लोग) बढ़ते वक्त के साथ अपने शरीर के बदलावों को लेकर असहज क्यों हो जाते हैं. इसका सद्गुरु जी ने विस्तार से जवाब भी दिया.

सद्गुरु ने क्या कहा?

तमन्ना भाटिया के सवालों का जवाब देते हुए सद्गुरु ने कहा- मुझे लगता है कि भारत में ऐसा पिछले कुछ समय से होना शुरू हुआ है. नहीं तो लंबे समय से भारत में पुरुष और स्त्री सम्मान के साथ बूढ़े होते थे. लेकिन हमने पिछले कुछ समय में वेस्टर्न आइडियाज को एडॉप्ट किया है जिसमें पूरी सभ्यता ही हारमोन्स के बल पर चलती है. ये एक ऐसा समाज है जिसने मान लिया है कि युवावस्था ही जीवन का सबसे सार्थक और वांछनीय काल है. इस दौरान ये समझा जाता है कि जब इंसान अपने हॉरमोनल पीक पर होता है तभी वो सबसे सामर्थ्यवान होता है.

मेरी नजर में ये इंसान के संपूर्ण जीवन को लेकर उत्साह को कम कर देता है और उसे सिर्फ एक स्टेज ऑफ लिविंग तक के अनुभवों तक ही सीमित कर देता है. जबकी ये सभ्यता इस बात को पूरी तरह से खारिज कर देती है कि कैसे एक इंसान के पूरे जीवनकाल में ग्रो करने और बदलने की भी अपनी एक अलग महत्ता है. इसलिए अगर हम जीवन को लेकर सिर्फ एक तरह का ही अप्रोच रखेंगे तो इसे सम्पूर्ण रूप से नहीं जी पाएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Sadhguru (@sadhguru)

देश में ज्ञान का तात्पर्य सिर्फ रोजगार तक सीमित…

तमन्ना भाटिया ने सद्गुरु से पूछा कि इन तस्वीरों में लोग खुद को कितनी सरलता के साथ एक्सप्रेस कर रहे हैं. जबकी शहरों में ऐसा देखा गया है कि लोगों पर लुक्स और बर्ताव को लेकर सामाजिक प्रेशर होता है. इसे सद्गुरु ने ज्ञान के सही मायने से जोड़ा. उन्होंने कहा कि एजुकेशन का लक्ष्य कभी भी सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसके दायरे को हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए. सद्गुरु ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा को सिर्फ रोजगार तक सीमित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- वांडरिंग थ्रू वंडरलैंड बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया फैमिली संग ताजमहल का दीदार, लोगों ने कहा- बहुत खूबसूरत

इस वजह से लोग अपने इंटरेस्ट की एजुकेशन तक पहुंच ही नहीं पाते और उसे एक्सप्लोर नहीं कर पाते हैं. देश में ज्यादातर लोगों के लिए शिक्षा बस नौकरी पाने और माली रूप से खुद को स्थिर रखने का माध्यम बनकर रह गया है. वहीं कुछ लोग ही ऐसे हैं जो अपनी क्षमताओं पर विश्वास रख पाते हैं और अपनी रुचि के हिसाब से ज्ञान को एक्सप्लोर कर पाते हैं.

Related Articles

Back to top button