मनोरंजन

Bigg Boss 20: माही विज की चाल पड़ी उल्टी, घरवालों के सपोर्ट से अरिशफा खान के सिर सजा कैप्टन का ताज

Bigg Boss 20: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट का सिलसिला जारी है. हाल ही में हुए ‘संदेसे आते हैं’ टास्क के दौरान अपनों का संदेश न सुन पाने का दर्द झेलने वाली एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर अरिशफा खान के हाथ अब घर की सबसे बड़ी पावर आ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरिशफा खान ‘बिग बॉस 20’ की नई कैप्टन चुन ली गई हैं. ‘संदेसे आते हैं’ टास्क के दौरान घर के सदस्यों को अपने परिवार से जुड़ा खास संदेश या फोटो पाने का मौका मिला था.

हालांकि, माही विज ने अपनी लाइफलाइन बचाने के चक्कर में अरिशफा खान के परिवार के संदेश वाली कैसेट को तोड़ दिया था. इस वजह से घर के बाकी सदस्यों को जहां दिवाली के मौके पर अपने परिवार का प्यार और मैसेज मिला, वहीं अरिशफा इस भावुक पल से वंचित रह गईं और घर में फूट-फूटकर रोती नजर आईं.

अरिशफा खान बनीं कैप्टन

अरिशफा के साथ हुए इस धोखे के बाद बिग बॉस ने घर में एक बड़ा ट्विस्ट लाया. बिग बॉस ने घोषणा की कि अरिशफा को छोड़कर बाकी सभी को दिवाली के मौके पर परिवार का संदेश मिला था, इसलिए अरिशफा को कैप्टन बनने का एक विशेष मौका दिया जा रहा है. इसके लिए ‘2X रूम’ में एक खास कैप्टनसी टास्क आयोजित किया गया. इस टास्क में घर के बाकी सदस्यों को दो दरवाजे ‘2 डोर’ और ‘X डोर’ में से एक चुनना था। ‘2 डोर’ चुनने का मतलब था अरिशफा को कैप्टन बनाने का समर्थन करना, जबकि ‘X डोर’ चुनने का मतलब उनके विरोध में खड़े होना था.

घरवालों ने दिया साथ

टास्क के दौरान घर के समीकरण बदलते नजर आए। काजी तौकीर, यंग, गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, लव, माही विज, उदिति और मनीष गोयल ने ‘2 डोर’ चुनकर अरिशफा खान का खुलकर समर्थन किया. खुद माही विज ने भी अरिश्फा के पक्ष में दरवाजा चुना. ज्यादातर घरवालों का समर्थन मिलने के बाद अरिश्फा ने यह टास्क जीत लिया और ‘बिग बॉस 20’ के घर की नई कैप्टन बन गईं. शो में मिले इमोशनल झटके से उबरने के बाद कैप्टन की जिम्मेदारी मिलने से अरिश्फा के गेम में नया मोड़ आ सकता है. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अरिश्फा अपनी कैप्टनसी के दौरान घर की जिम्मेदारियों को कैसे संभालती हैं और अपने विरोधियों से कैसे निपटती हैं.

Related Articles

Back to top button