मनोरंजन

Raha Birthday: 4 साल की हुई रणबीर कपूर की लाडली राहा, आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, दिखाई बर्थडे पार्टी की झलक

शेयर की गई तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार खुशियों में डूबा नजर आ रहा है. इस तस्वीर में रणबीर, आलिया और नन्ही राहा मिलकर अपना स्पेशल बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. राहा के चौथे जन्मदिन के लिए '4th Birthday' बैकड्रॉप के साथ-साथ क्यूट एनिमेटेड और ड्राइंग वाले स्पेशल केक तैयार करवाया. आलिया की शेयर की गई तस्वीरों में राहा क्यूट ग्रे प्रिंटेड फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं. पार्टी में बच्चों के लिए ड्राइंग और कलरिंग एक्टिविटीज भी रखी गई थी. जहां राहा कलर्स के साथ मस्ती करती दिखीं. आलिया ने अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी शेयर की है.आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एंड एवर और यलो हार्ट इमोजी शेयर की हैं. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने राहा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं. यह बर्थडे राहा और पूरी फैमिली के स्पेशल है, क्योंकि इस वक्त रणबीर की फिल्म रामायण भी थिएटर्स में लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button