मनोरंजन

Ramayana: वो 2 शब्द, जिसे परफेक्ट बनाने के लिए ‘जटायु’ बने अनुपम खेर ने 200 बार की रिहर्सल

Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. और फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, अगर अगला हफ्ता ऐसा ही शानदार रहा, तो फिर 2000 करोड़ भी दूर नहीं हैं. फिल्म में कहानी के साथ-साथ इसके बेहतरीन वीएफएक्स की भी जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि, पूरी फिल्म में जिस एक सीन ने लोगों को सबसे ज्यादा इमोशनल किया, वह है ‘जटायु’ का सीन. इस किरदार को दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है. अब उन्होंने फिल्म को लेकर एक किस्सा शेयर किया है.

अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को निभाने के पीछे की अपनी कड़ी मेहनत का खुलासा किया. हाल ही में उन्होंने वैरायिटी इंडिया से बातचीत की. जिसमें बताया कि, जब उन्हें पहली बार फिल्म की फुटेज दिखाई गई, तो वे बहुत इमोशनल हो गए थे. वो कहते हैं- ”मैंने पहले दिन की डबिंग कैंसिल कर दी थी. उन्होंने मुझे फिल्म का 8 से 10 मिनट का एक हिस्सा दिखाया. और मैं पूरी तरह से दंग रह गया. फिर उन्होंने मुझे जटायु वाले हिस्से दिखाए. मैंने कहा, ‘नहीं, मुझे थोड़ा ब्रेक लेने दीजिए.”

क्यों जटायु का किरदार था सबसे मुश्किल?

अनुपम खेर ने बताया कि ” यह एक ऐसा पक्षी है जो बहादुर है, जो मर रहा है, जो बूढ़ा है, और जिसने अभी-अभी रावण के साथ एक बहुत ही जबरदस्त लड़ाई लड़ी है. ऐसे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं. जिनमें आपको अपनी आत्मा और अपना दिल पूरी तरह से लगा देना पड़ता है.” दरअसल डबिंग सेशन के दौरान अनुपम खेर ने नितेश तिवारी के साथ मिलकर काम किया था. और एक सेशन में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​भी शामिल हुए थे. हालांकि, आम डबिंग प्रोजेक्ट्स से अलग, यहां उनके पास रेफरेंस के लिए पहले से मौजूद कोई परफॉर्मेंस नहीं थी.

एक डायलॉग के लिए 200 बार रिहर्सल

एक्टर बताते हैं कि- ”नितेश तिवारी के पास जटायु के किरदार के लिए इमोशनल डायरेक्शन थी. वहीं, वो चाहते थे कि जटायु और भगवान राम का रिश्ता पर्सनल लगे. जिससे सीता को बचाने में पक्षी की मेहनत और ज्यादा हार्ट बेक्रिंग लगे. यही वजह है कि आखिरी दो शब्द- ‘हे राम’ को अनुपम खेर ने फाइनल करने से पहले कम से कम 200 बार रिहर्सल की. क्योंकि यह एक छोटी सी लाइन है और किसी ने इसे सुना है और इसे कहा है. लेकिन साउंड और आवाज को हालत के हिसाब से सही होना चाहिए.

अनुपम खेर ने बताया कि इस इमोशनल हिस्से को पूरी लड़ाई और पूरी फिल्म में महसूस किया जा सकता है. यही वजह है कि यश के बेटे ने उनसे पूछा, ‘आपने इस पक्षी को क्यों मारा?’.

Related Articles

Back to top button