‘रामायण’ ने तोड़ा ‘एनिमल’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड, 16 घंटे में रचा इतिहास

Ramayana Box Office Collection: रिलीज के पहले से ही ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई. पहले दिन ऐसा दिखा भी है. एक के बाद एक ये फिल्म कमाई के मामले में कई फिल्मों को ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ती जा रही है. अब इसने रणबीर की ही फिल्म ‘एनिमल’ को पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है.
‘रामायण’ रिलीज के सिर्फ 16 घंटे में ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ‘एनिमल’ से आगे निकल गई है. दरअसल, ‘एनिमल’ ने पहले दिन भारत में 76.10 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया था. नेट कलेक्शन 63.80 करोड़ था. ‘रामायण’ ने पहले दिन सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक (16 घंटे) ही इससे ज्यादा की कमाई कर ली है.
‘रामायण’ ने कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की मानें तो ‘रामायण‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर की रात 10 बजे तक भारत में 77.50 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का बिजनेस कर लिया है. इसमें से नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ है. यानी ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है. यानी रणबीर ने अपनी ही फिल्म को धूल चटा दी है. डे-1 की कमाई अभी भी जारी है. फाइनल डेटा 6 नवंबर की सुबह सामने आएगा.
रणबीर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी एनिमल?
इसमें कोई दो राय नहीं कि ‘रामायण’ लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में भी रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाए. दरअसल, दो पार्ट की फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. ऐसे में अगर ‘रामायण’ के एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ मान लें, तो फिल्म पर जितना पैसा खर्च हुआ है, उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद भी है. और अगर फिल्म उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म करती है, तो रणबीर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.
ये भी पढ़ें-
42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!
अब तक रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘एनिमल’ ही है, जिसने लगभग वर्ल्डवाइड 917 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में अगर ‘रामायण’ अपने बजट के हिसाब से अच्छा परफॉर्म करती है तो ‘रामायण’ रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी और ‘एनिमल’ दूसरी सबसे बड़ी फिल्म.




