मुंबई में हर्षवर्धन राणे का नया आशियाना, 16 करोड़ की कीमत में खरीदा आलीशान घर, पहले से हैं दो फ्लैट के मालिक

Harshvardhan Rane New Home: हर्षवर्धन राणे आज के समय में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं. साल 2016 की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से वो काफी फेमस हुए. आज के समय में उनके पास कई फिल्में हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं. जहां एक तरफ वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी चल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खबर है कि उन्होंने मुंबई में एक नया आशियाना खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है.
हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर में न सिर्फ पहचान, बल्कि दौलत भी खूब कमाई है. रिपोर्ट की मानें तो मुंबई में उन्होंने जो नया घर खरीदा है उसकी कीमत 15-16 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन ने रियल स्टेट में करोड़ों की डील की है, बल्कि पहले से भी मुंबई में उनके पास दो फ्लैट हैं, जो मड आइलैंड में हैं. रिपोर्ट की मानें तो उन दोनों फ्लैट्स की कीमत मिलाकर 10-12 करोड़ रुपये है. वहीं अब हर्षवर्धन ने एक और बड़ी डील की है.
हर्षवर्धन राणे की प्रोफेशनल लाइफ
हर्षवर्धन राणे की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में तेलुगु फिल्म’थकिता थकिता’ से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी. उससे पहले उन्होंने टीवी में भी काम किया था. साल 2016 में ‘सनम तेरी कसम’ से उन्होंने अपने बॉलीवुड सफर का आगाज किया था. हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही. बाद में जब ये फिल्म री-रिलीज हुई, तो इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला और हर्षवर्धन राणे हर तरफ छा भी गए.
हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्में
अगर बात उनकी अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स 3’ पर काम कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2027 को रिलीज होगी. इसके अलावा वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ में भी नजर आने वाले हैं. इसकी रिलीज डेट 4 जून 2027 है.
ये भी पढ़ें-
5-10 नहीं, शाहरुख खान की किंग में दिखेंगे ये 20 सितारे, इन 5 किरदारों पर टिकीं सबकी नजरें
धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब किया खुलासा
बहरहाल, हर्षवर्धन राणे आखिरी बार ‘एक दीवाने की दीवानियत’ नाम की फिल्म में दिखे, जो पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई. इस फिल्म को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 112 करोड़ रुपये की कमाई की थी.




