IND vs NZ: श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी, कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार?

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के सामने अब चौथे वनडे मैच में प्लेइंग-11 को लेकर बड़ी चुनौती सामने आने वाली है। भारतीय टीम को अपनी अंतिम ग्यारह में कई बदलाव करने होंगे। गिल की जगह अय्यर टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। गौरतलब हो कि 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कई खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं।
ऐसे में गिल की जगह आखिरी दो वनडे मैचों में टीम की अगुवाई अय्यर करेंगे। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और अब टीम इंडिया को सीरीज में जीत दिलाने की जिम्मेदारी श्रेयस के कंधों पर होगी। अय्यर की कप्तानी में ही भारत ने इससे पहले टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया था और अब वनडे में भी उनसे इसी कमाल की उम्मीद होगी। हालांकि, देखना होगा कि वे किस संयोजन के साथ चौथे मैच में मैदान पर उतरने वाले हैं।
केएल राहुल भी होंगे टीम के साथ
आखिरी दो वनडे मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वे टेस्ट टीम के साथ जुड़े चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई देंगे। राहुल ने अब तक वनडे सीरीज में कमाल की बैटिंग की है और किशन से भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि न्यूजीलैंड में परिस्थितियां बल्लेबाजों के अब तक प्रतिकूल रही हैं।
शुभमन गिल की जगह कौन करेगा ओपनिंग?
गिल के जाने से सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? किशन विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं और पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। उनके अलावा स्क्वाड में ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं। वो भी पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
अंशुल कंबोज भी बाहर
वनडे सीरीज में अब तक अंशुल कंबोज ने सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है लेकिन अब वे भी टेस्ट सीरीज के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। सिराज ने इस दौरे पर अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।
भारत की चौथे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।




