रील के लिए पागलपन की हद! चलती बस छोड़कर उतर गया ड्राइवर, सड़क पर करने लगा डांस, अंदर बैठी थी सवारियां

रील पर लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक और खतरनाक वीडियो सामने आया है. इसमें एक बस ड्राइवर चलती बस को छोड़कर नीचे उतर जाता है और सड़क पर ही डांस करने लगता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और उसके अंदर सवारियां बैठी हुई हैं. तभी ड्राइवर अपनी सीट से उतरकर बस के बगल में आ जाता है और डांस करने लगता है. बस बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ती रहती है. सोचिए एक छोटी-सी गलती और बड़ा हादसा हो सकता था.
किसने शेयर किया वीडियो?
ये वीडियो X हैंडल @iNikhilsaini से निखिल सैनी नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने ड्राइवर की इस हरकत की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि रील और वायरल ट्रेंड अब देश में हादसों की एक बड़ी वजह बनते जा रहे हैं.
वीडियो देख भड़के लोग
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. भड़के लोग कमेंट कर रहे हैं, रील के लिए इतना पागलपन? सवारियों की जान की कोई कीमत नहीं है क्या? लोगों की मांग है कि ऐसे ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, उसका लाइसेंस रद्द करना चाहिए.
यहां देखिए वायरल वीडियो
Reels and viral trends are becoming one of the biggest reasons behind accidents and mishaps in this country. Just look at this
Passengers are sitting inside a moving bus while the DRIVER is outside making a reel!
Even more shocking, the passengers dont seem to give a damn either. And if something goes horribly wrong, guess whos going to be blamed? The government.— Nikhil saini (@iNikhilsaini) November 12, 2026
Passengers are sitting inside a moving bus while the DRIVER is outside making a reel!



