150 करोड़ की जमीन पर नहीं बनने दिए फ्लैट, किसान ने चुनी खेती, वीडियो देख लोग कर रहे सलाम

किसान के लिए उसकी जमीन सिर्फ कमाई का जरिया नहीं होती, बल्कि उससे उसका एक अलग ही रिश्ता होता है. जिस जमीन पर वह दिन-रात मेहनत करता है, फसल उगाता है और अपने परिवार का पेट पालता है, उसे बेचने का फैसला करना आसान नहीं होता. कई बार जरूरत और मजबूरी में किसान को ऐसा कदम उठाना पड़ता है. लेकिन हर कोई अपनी जमीन को बेचने के बारे में नहीं सोचता. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग किसान की सोच पर चर्चा कर रहे हैं.
दरअसल, हरियाणा के फिटनेस इन्फ्लुएंसर राहुल धंदलानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में राहुल एक अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े नजर आते हैं. वहां से उनकी नजर बगल में मौजूद एक खेत पर पड़ती है, जहां एक किसान ट्रैक्टर चलाकर जमीन की जुताई कर रहा होता है. खास बात यह है कि खेत के चारों तरफ बड़े-बड़े अपार्टमेंट और बिल्डिंग नजर आ रही हैं, जबकि बीच में मौजूद इस जमीन पर आज भी खेती हो रही है.
किसान ने नहीं छोड़ा अपना खेत
यह नजारा देखकर राहुल अपने हरियाणवी अंदाज में कहते हैं कि भाई देखो, जिनका जमीर जिंदा है ना, वही किसान है. इसके बाद वह आसपास की जमीनों की ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि यहां पीछे भी करीब 150 करोड़ रुपये की जमीन थी. राहुल का कहना है कि इस किसान के पास भी इतनी ही कीमत की जमीन थी. अगर वह चाहता तो अपनी जमीन पर खेती करने के बजाय वहां भी आलीशान फ्लैट बनवा सकता था.
राहुल आगे कहते हैं कि अगर किसान की जमीन पर अपार्टमेंट बनते तो वहां भी करीब 150 फ्लैट खड़े हो सकते थे. लेकिन उसने बिल्डिंग बनाने या जमीन का दूसरा इस्तेमाल करने के बजाय खेती करना चुना. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि आसपास का पूरा इलाका तेजी से शहरी रूप ले चुका है, लेकिन इस किसान ने अपने खेत में खेती जारी रखी है.
राहुल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि बाबू की दया है 150 करोड़ का किला. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इसे 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, वीडियो को 6 लाख से अधिक लाइक्स और करीब 1600 कमेंट्स मिल चुके हैं. राहुल धंदलानिया की बात करें तो वह फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी जिम और एक्सरसाइज से जुड़ी वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
यह भी पढ़ें: बनारस के घाट पर नाविक ने खोले काशी के ऐसे राज, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
हालांकि, इस वीडियो को लेकर लोगों की राय एक जैसी नहीं है. कुछ यूजर्स किसान की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उसे अपनी जमीन से लगाव है और वह खेती को ही अपनी पहचान मानता है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि किसान शायद जमीन की कीमत और बढ़ने का इंतजार कर रहा है.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




