खेल

एलिस से पहले ‘फैंग फैंग’ ने बिछाया था अमेरिका में हनीट्रैप का जाल

एनवीडिया के चीफ जेन्सेन हुआंग की प्रेमिका के तौर पर ऐलिस हुआंग काफी सुर्खियों में हैं। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी चीनी जासूस के नजरिए से इस मामले की जांच कर रही है।

क्या आपको पता है कि इससे पहले भी अमेरिकी की धरती पर चीनी जासूसों का जलवा रहा है। चीन अपने इस पैतरे से कई बार अमेरिका में अपनी दखल देता रहा है। उनके जासूस के कभी किसी राजनेता से किसी तो कभी किसी बिजनेसमैन से नजदीकी संबंध रहे हैं। आज हम ऐसी ही चीनी जासूस की बात करेंगे जो अपने वक्त एफबीआई तक को चकमा देकर अमेरिकी में अपनी धाक जमा चुकी थीं।

फैंग-फैंग ने बिछाया था जाल

ऐलिस से पहले चीन की जासूसों में फैंग-फैंग का नाम काफी ज्यादा फेमस रहा है। लड़कियों का इस्तेमाल करना चीन की नई रणनीति नहीं रही, वो काफी पहले से इस तरह के हतकंडे अपनाता आया है। फैंग-फैंग का असली नाम क्रिस्टीन फैंग बताया जाता है। करीब एक दशक पहले उसने अपने कदमों से चीन के लिए अमेरिकी के कई प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए। इतना ही नहीं ‘फैंग फैंग’ ने कई सालों तक अमेरिकी राजनेताओं, फंड जुटाने वालों और मेयरों के साथ संबंध भी बनाए थे।

एफबीआई की फाइलों से हुआ खुलासा

FBI की हाल ही में सार्वजनिक की गई फाइलों से फैंग-फैंग के ऑपरेशन के बारे में कई बातें सामने आई हैं। इनमें कांग्रेसमैन एरिक स्वैलवेल के साथ उनके करीबी रिश्ते का पता चला। इसके साथ ही वो चुनाव प्रचार के लिए अवैध चंदा जुटाने की कथित कोशिशें की। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला उन्हें एक खुफिया सूत्र (इंटेलिजेंस सोर्स) के तौर पर भर्ती करने के लिए FBI द्वारा की गई विशेष कोशिशें शामिल हैं। फैंग 2015 में चीन लौट गईं। इसके बाद अमेरिका में उन पर कभी कोई मुकदमा नहीं चला।

कैसे अमेरिका में बनाई पकड़

फैंग 2011 के आसपास सैन फ्रांसिस्को बे एरिया पहुंचीं और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, ईस्ट बे में दाखिला लिया। कम उम्र में ही उन्होंने यूनिवर्सिटी में अपनी गतिविधियों के जरिए स्थानीय राजनीति में पैठ बनानी शुरू कर दी। फैंग ने अपने पदों का इस्तेमाल ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया, जिनमें राजनेता, कारोबारी अधिकारी और चीनी कांसुलर अधिकारी शामिल होते थे। धीरे-धीरे करीबियां बढ़ने लगी और जासूसी का काम आसान होता गया।

कैसे खुला मामला

एफबीआई ने सबसे पहले उसके काम को तब नोटिस किया जब वे सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास में राजनयिक आड़ में काम कर रहे एक संदिग्ध चीनी खुफिया अधिकारी पर नज़र रख रहे थे। फैंग और उस संदिग्ध अधिकारी के बीच कई बार मुलाकातों के सिलसिले से ये मामला खुला। इसके बाद अमेरिका के अधिकारी चीनी जासूस की हरकत के बारे में पता चला। इससे उसके विदेशी एजेंट होने की पुष्टि हुई।

Related Articles

Back to top button