मनोरंजन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ही नहीं, इमरान हाशमी से भी आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ को खतरा!

Bollywood Movies Clash: सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है. महज 14 दिनों में ये फिल्म कमाई के मामले में वर्ल्डावइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई. जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है, उसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा कि अभी फिल्म आगे और भी रिकॉर्ड बनाएगी. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सिलसिला अभी कम होता नहीं दिख रहा है. ऐसे में अपकमिंग फिल्मों पर भी इससे खतरा मंडरा रहा है. एक फिल्म आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी है.

‘ये प्रेम मोल लिया’ डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. आयुष्मान के अपोजिट इस में शरवरी वाघ नजर आने वाली हैं. जिस रफ्तार से ‘रामायण’ कमाई कर रही है, तो ऐसे में ‘रामायण’ पर इसका असर पड़ सकता है. और सिर्फ ‘रामायण‘ ही नहीं बल्कि इमरान हाशमी भी ‘ये प्रेम मोल लिया’ के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

इमरान हाशमी की फिल्म कब रिलीज होगी?

दरअसल, इमरान हाशमी ‘गनमास्टर जी9’ के नाम से एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं. आदित्य दत्त ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और हिमेश रेशमिया ने इसमें म्यूजिक दिया है. खास बात ये है कि ये फिल्म भी 27 नवंबर को ही रिलीज होने वाली है. यानी इमरान और आयुष्मान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा.

‘आवारापन 2’ के बाद फैंस को इमरान की अगली फिल्म का इंतजार

इमरान इसी साल अगस्त में साल 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ लेकर आए, जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने दुनियाभर से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद से इमरान के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वो ‘गनमास्टर जी9’ लेकर आ रहे हैं. ऐसे में अगर ये फिल्म लोगों को पसंद आई है तो इससे अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा सकती है. ऐसे में ये पिक्चर ‘ये प्रेम मोल लिया’ के लिए खतरा बन सकती है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?

अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!

बता दें कि ‘रामायण’ सिर्फ ‘ये प्रेम मोल लिया’ के लिए ही नहीं, बल्कि ‘गनमास्टर जी9’ के लिए भी खतरे की घंटी है. बाकी तो रिलीज के बाद ही देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर क्या होता है. आने वाली दोनों फिल्में इतिहास रचती हैं या फिर ‘रामायण’ के आगे पस्त हो जाती हैं.

Related Articles

Back to top button