लावा नहीं, ये तो कुछ और ही निकला! धधकते लावा के बगल में खड़े शख्स के वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इसमें एक आदमी धधकते हुए लावा के पास खड़ा दिख रहा है. देखने पर ऐसा लगता है जैसे वो लावा वाली गुफा में घुस गया हो. लेकिन इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आदमी एक अंधेरी गुफा में रेंगता हुआ जा रहा है. उसके पीछे से तेज नारंगी रोशनी आ रही है. वो रोशनी बिल्कुल बहते हुए लावा जैसी लग रही है. चारों तरफ भाप भी उठ रही है. आदमी खुशी में चिल्ला रहा है. वीडियो पर लिखा है- तुम रात में लावा वाली गुफा में घुस गए.
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स की चालाकी पकड़ ली. लोगों ने कमेंट में बताया कि ये लावा नहीं है. ये वेनेजुएला के कनाइमा नेशनल पार्क का मशहूर ‘फायर वॉटरफॉल’ है. जब सूरज डूबता है तो उसकी रोशनी पानी पर पड़ती है. तब पानी बिल्कुल पिघले हुए लावा जैसा नारंगी दिखने लगता है. ये सिर्फ रोशनी का खेल है.
लोगों का कहना है कि असली लावा के इतने पास कोई खड़ा नहीं रह सकता. वहां की गर्मी और जहरीली गैस से ही जान चली जाएगी. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @pubity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अभी ये वीडियो लोगों को उलझा भी रहा है और हंसा भी रहा है. कोई इसे कुदरत का कमाल बता रहा है, तो कोई इसे नकली बताकर मजे ले रहा है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




