मनोरंजन

Suriya Scene: 2 फिल्म, 500 करोड़ की कमाई… अब बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाएंगे सूर्या?

साल 2026 में भी सूर्या का जलवा देखने को मिल रहा है. दरअसल, उन्होंने 3 महीने में बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं और उन दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. अब सूर्या हिट की हैट्रिक लागने की तैयारी में हैं. साल 2026 की सूर्या की पहली हिट फिल्म 'करुप्पु' है, जो 15 मई को रिलीज हुई. दुनियाभर से इस पिक्चर 310.12 करोड़ रुपये की कमाई की और सफल रही. दूसरी फिल्म है 'विश्वनाथ एंड संस', जिसने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी. 'विश्वनाथ एंड संस' को भी लोगों ने काफी पसंद किया और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसने वर्ल्डवाइड 209.46 करोड़ कमाए. यानी 3 महीने में सूर्या की दो फिल्मों ने मिलकर टोटल 519.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. अब उनकी तीसरी फिल्म भी रिलीज होने जा रही है. साल  2026 की सूर्या की तीसरी फिल्म का नाम है 'सीन', जो एक्शन-कॉमेडी पिक्चर है. इसे जितु माधवन ने डायरेक्ट किया है. फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर पसंद आया और अब लोगों को इस फिल्म का भी इंतजार है. ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म भी बेहतर परफॉर्म कर सकती है. 'सीन' 6 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. अगर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो जाती है और इसे हिट का टैग मिल जाता है, तो बॉक्स ऑफिस पर सूर्या हिट के मामले में हैट्रिक लगा देंगे. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि 'सीन' को लोगों की तरफ से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

Related Articles

Back to top button