Maatrubhumi: ”मैं दो पेग पीके…” सुबह 5 बजे सलमान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना, भाईजान ने खुद दी आवाज

Salman khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. फैन्स उनकी इस फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, दिक्कत यह है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. सेंसर बोर्ड और दूसरी वजहों से फिल्म अब भी अटकी हुई है. बावजूद इसके भाईजान के काम करने की रफ्तार पर कोई ब्रेक नहीं लगा है. वो वामसी पेडिपल्ली के साथ एक धांसू एक्शन प्रोजेक्ट पर भी काम कर चुके हैं. इसी बीच उन्होंने ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज किया है, वो भी सुबह 5 बजे. जिसका नाम है- ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’
फिल्म की रिलीज भले ही तय होने में वक्त ले रही हो. लेकिन फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए मेकर्स ने एक नया तरीका निकाला है. सलमान खान ने अपनी इस मच अवेटेड फिल्म से जुड़ा एक नया और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने के आने से एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है.
सलमान खान ने रिलीज किया नया गाना
सलमान खान ने अपने नए पोस्ट में लिखा- ”डिपार्चर होने समय सुबह 5:12 बजे. फ्लाइट समय पर है, 2 पेग अंदर हैं और मैं अपनी ‘सेक्सी ब्यूटी’ के साथ उड़ान भर रहा हूं… पता नहीं कहां लैंड करूंगा.”सॉन्ग तेरी सेक्सी ब्यूटी अब रिलीज हो गई है. खास बात यह रही कि सलमान खान ने इस गाने को लेकर सुबह-सुबह ही अपने चाहने वालों को बड़ा सरप्राइज दे दिया. इस नए गाने का टाइटल ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ है, जिसमें ‘2 पेग डाउन’ जैसे मजेदार लिरिक्स है. इस गाने में सलमान खान ने खुद भी अपनी आवाज दी है. जो उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. हालांकि, कुछ लोग इस गाने को सुनने के बाद काफी कन्फ्यूज हो गए हैं. उनका कहना है कि ‘मातृभूमि’ जैसी फिल्म में इसका क्या काम है?
सुबह-सुबह आए इस गाने और उसके मस्तमौला अंदाज ने आते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म की रिलीज को लेकर भले ही अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन भाईजान का यह नया गाना फैन्स के बीच छा गया है. और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है.
पहले भी गानों को दी है अपनी आवाज
सलमान खान का फिल्मों में गाना कोई नई बात नहीं है. क्योंकि वो इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं. फिर चाहे वो ‘किक’ फिल्म का सुपरहिट ट्रैक ‘हैंगओवर’ हो, ‘चांदी की दाल पर’, ‘वान्टेड’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों के गाने हों. उनके यह चार्टबस्टर्स हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रहे हैं.




