दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर आलिया की मां सोनी राजदान ने उठाए सवाल, कहा- बच्चे भुगत रहे हैं नुकसान

Soni Razdan: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का दिवाली को लेकर बनाया गया एक वीडियो इन दिनों विवादों में है. इस वीडियो को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी पटाखे जलाने के खिलाफ अपनी बात रखी है. सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाने वाली सोनी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर कितना बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली पर पटाखे न जलाने में कोई बुराई नहीं है.
उनके मुताबिक, पर्यावरण और छोटे बच्चों की सेहत के बारे में न सोचना सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी नुकसानदायक है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दिवाली मनाने की अपील की है. आइए जानते हैं की सोनी ने क्या-क्या कहा है?
पटाखे जलाने के खिलाफ बोलीं सोनी राजदान
सोनी राजदान तीन साल की राहा कपूर की नानी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से बिना पटाखों वाली दिवाली मनाने की अपील की है. सोनी ने लिखा, “छोटे बच्चों के माता-पिता से पूछिए, वे आपको बताएंगे कि वायु प्रदूषण की वजह से उनके बच्चों को कितनी परेशानी हो रही है. प्रदूषण के कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं और उन्हें स्कूल से छुट्टी तक लेनी पड़ती है.”
आगे सोनी ने लिखा, “ऐसे हालात में अगर कोई मुझसे कहता है कि इस दिवाली एक पटाखा जलाना भी बिल्कुल ठीक है, तो मैं यही कहूंगी कि मेरे हिसाब से यह जिंदगी, सेहत और देश के खिलाफ है. अपनी और अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखना हमारे हाथ में है. आइए, इस बार सही फैसला लें.”
View this post on Instagram
सोनी राजदान की इस पोस्ट को जोया अख्तर समेत कई सितारों ने पसंद किया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले से ही दीया मिर्जा के पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने वाले वीडियो को लेकर विवाद चल रहा है.
ये भी पढ़ें: मनोज मुंतशिर ने रामायण काल की तुलना बाबर के दौर से कीलोग बोले- हमारे प्रभु का अपमान न करें




