मनोरंजन

Ravan Throne: 24 कैरेट गोल्ड, 1 करोड़ कीमत…ऐसे तैयार हुआ रावण का विशाल सिंहासन, 90 दिनों में बना शूर्पणखा का रथ

Ravan Throne Making Story: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की देश की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. उम्मीद है फिल्म पहले दिन बंपर कमाई करेगी. स्टारकास्ट के चुनाव से लेकर संगीतकार और वीएफएक्स तक, मेकर्स ने ‘रामायण’ के हर पहलू पर बेहद गहराई से काम किया है. इसके अलावा फिल्म में कई सेट और सिंहासन भी दिखाए गए हैं, जिन्हें तैयार करने में नमित मल्होत्रा ने पानी की तरह पैसा बहाया है. अब पता चला है कि फिल्म में रावण का जो सिंहासन दिखाया गया है, उसे बनाने में करीब 1 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसके अलावा शूर्पणखा के रथ का निर्माण करने में भी मेकर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए.

‘रामायण‘ में रमेश ने आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. रमेश ने प्रभात खबर को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ी ऐसी बातें बताईं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे. ‘रामायण’ जैसे इतने बड़े प्रोजेक्ट में रमेश ने पहले कभी काम नहीं किया था. हालांकि उन्होंने करीब 30 फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन की जिम्मेदारी निभाई है, जिनमें बड़े मियां छोटे मियां’, ’83’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘सुलतान’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

रावण के सिंहासन की कहानी

रमेश के मुताबिक रावण यानी यश का सिंहासन तैयार करना कोई आसान काम नहीं था. फिल्म में जिस सिंहासन पर रावण को लोग बैठा देख हैरत से भर जा रहे हैं, उसे तैयार करने में करीब 4 महीने का लंबा वक्त लगा था. सिंहासन बनाने की शुरुआत मिट्टी से इसका क्ले मॉडल तैयार करने से हुई थी. इसके बाद सिंहासन का मोल्ड निकाला गया और फाइबर की मदद से सिंहासन को सही आकार दिया गया था. खास बात ये है कि सोने सी चमक लाने के लिए इस सिंहासन में 24 कैरेट गोल्ड लीफिंग भी की गई. यही वजह है कि इस एक सिंहसान को तैयार करने में करीब 1 करोड़ रुपये लग गए.

Ravan Throne 2

अपने सिंहासन पर रावण

शूर्पणखा का रथ बनाने में लगे तीन महीने, खर्च हुए 1.5 करोड़

रमेश ने इस दौरान ये भी बताया कि फिल्म में शूर्पणखा के लिए रथ बनाने में भी खूब माथापच्ची करनी पड़ी. रथ करीब तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुआ था और इसकी लागत 1.5 करोड़ रुपये आई थी. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह ने रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभाया है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि जटायु का स्केलेटन मॉडल जो तैयार किया गया था, उसकी ऊंचाई 24 फीट थी.

Shurpanakha

रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा)

इसके साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी कि मुंबई के फिल्म सिटी में प्राइम फोकस के स्टूडियो में रामायण के लिए 150 से ज्यादा सेट्स तैयार किए गए थे.

Related Articles

Back to top button