अजब-गजब

ऑफिस की दिवाली पार्टी में छा गई पीली साड़ी वाली लड़की, डांस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

दिवाली का त्योहार हो और ऑफिस में पार्टी का माहौल न बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है? त्योहार के मौके पर कॉरपोरेट दफ्तरों में भी खूब रौनक देखने को मिलती है. कहीं रंग-बिरंगी लाइट्स से ऑफिस सजाया जाता है, तो कहीं कर्मचारी डांस, मस्ती और धमाल के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑफिस की दिवाली पार्टी का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो में पीली साड़ी पहने एक लड़की अपने शानदार डांस से पूरी महफिल में छा जाती है.

वीडियो में ऑफिस का नजारा देखते ही बन रहा है. दिवाली के खास मौके पर पूरे दफ्तर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. जगह-जगह रंगीन सजावट, खूबसूरत झूमर, लालटेन और दूसरे डेकोरेटिव सामान नजर आ रहे हैं. चारों तरफ त्योहार वाली रौनक है और कर्मचारी भी इस खास मौके को अपने अंदाज में एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच वहां मौजूद एक लड़की अपने डांस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है.

पीली साड़ी में लड़की की शानदार एंट्री

वीडियो में एक खूबसूरत सहकर्मी पीली साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर डांस फ्लोर पर आती है. उसका देसी लुक और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देखते ही बनती है. जैसे ही वह डांस करना शुरू करती है, वहां मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक जाती हैं. वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाने की धुन पर अपने डांस मूव्स दिखाती है और देखते ही देखते पार्टी का पूरा माहौल बदल जाता है.

लड़की के डांस में देसी अंदाज के साथ जबरदस्त एनर्जी भी देखने को मिलती है. कभी वह अपने हाथों से शानदार एक्सप्रेशन्स देती है, तो कभी गाने की बीट पर ऐसे मूव्स करती है कि देखने वाले भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. उसकी स्माइल और डांस के दौरान चेहरे पर नजर आने वाले एक्सप्रेशन्स वीडियो को और भी खास बना देते हैं.

इस डांस परफॉर्मेंस की सबसे दिलचस्प बात वहां मौजूद बाकी कर्मचारियों का रिएक्शन है. लड़की को इस तरह पूरे जोश के साथ डांस करते देखकर उसके ऑफिस के साथी भी काफी खुश नजर आते हैं. कोई तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाता है, तो कोई सीटियां बजाकर उसकी परफॉर्मेंस का मजा लेता दिखाई देता है. साफ नजर आता है कि ऑफिस के लोग इस पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में नहीं मिली बैठने की जगह तो गमछे के सहारे हवा में लटक गया युवक, वीडियो देख चौंक जाएंगे!

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर frames_ofliving नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे खूब देख रहे हैं. लड़की के डांस मूव्स, उसका कॉन्फिडेंस और पीली साड़ी में उसका खूबसूरत अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

@frames_ofliving द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button