मनोरंजन

Raaka: क्रिसमस पर अल्लू अर्जुन मचाएंगे असली धमाल! दीपिका पादुकोण की ‘राका’ पर आया झन्नाटेदार अपडेट

Raaka: अबतक अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पाराज’ बनकर खूब दिल जीता है. लेकिन अब बारी एकदम अलग लुक और फिल्म की है, जो है ‘राका’. इस पिक्चर को एटली बना रहे हैं, वहीं सन पिक्चर्स वाले इस फिल्म पर पैसा लगा रहे हैं. जबकि, अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. जिन्हें लेकर चर्चा है कि एक्ट्रेस अपना काम प्रेग्नेंसी के वक्त लगभग कंप्लीट कर चुकी हैं. अब अगर कुछ पार्ट बचा भी होगा, तो उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि, फैन्स को इंतजार है किसी टीजर या न्य ग्लिम्प्स का. क्योंकि अल्लू अर्जुन के बर्थडे के बाद से कोई नया पोस्टर सामने नहीं आया है. अब नए अपडेट में क्या है?

अल्लू अर्जुन, एटली के साथ मिलकर ‘राका’ पर काम कर रहे हैं. जो अब तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्मों में से एक है. मेकर्स जल्द से जल्द इसकी शूटिंग पूरी करना चाहते हैं. अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर एक वीडियो टीजर रिलीज करने की प्लानिंग थी. लेकिन इसे टाल दिया गया. अब टीम क्रिसमस के मौके पर इसकी एक झलक दिखाने का प्लान बन रहा है. और जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान होगा.

फिल्म की कहां चल रही है शूटिंग?

हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मुंबई में बिना किसी ब्रेक के Raaka की शूटिंग चल रही है. दीपिका पादुकोण ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. जबकि जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर भी इसमें अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. हालांकि, शूटिंग इस साल के आखिर तक पूरी करने की प्लानिंग थी. लेकिन अब इसे मार्च 2027 तक के लिए टाल दिया गया है.अल्लू अर्जुन इस फिल्म से फ्री हो जाएंगे और एटली पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देंगे.

दरअसल ‘राका’ के क्रिसमस 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है. और जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान भी हो सकता है. साई अभ्यंकर इसका म्यूजिक तैयार कर रहे हैं, जबकि सन पिक्चर्स इसके प्रोड्यूसर हैं. यह साउथ की एक बड़ी पिक्चर है, जिसे अगले साल रिलीज किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button