Maatrubhumi Trailer Date: कब आएगा सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर? दिवाली से पहले फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

Maatrubhumi Trailer Date: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की वापसी का हर किसी को इंतजार है. यूं तो ‘सिकंदर’ के बाद उन्होंने सबसे तेज ‘मातृभूमि’ का ही काम कंप्लीट किया था. जिस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. लेकिन टाइटल बदलने के साथ ही फिल्म की कहानी को भी काफी बदला गया. साथ ही दोबारा कई हिस्सों की शूटिंग हुई थी. लेकिन अबतक फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ भी क्लीयर नहीं हो गया है. बीती सुबह सलमान खान ने इस पिक्चर का एक गाना रिलीज किया था, जिसे खुद एक्टर ने ही गाया. इसी बीच फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट मिल गया है.
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने पास कर दिया है. दरअसल कुछ वक्त पहले ही जानकारी मिली थी कि फिल्म को सरकार से मंजूरी मिल गई है. हालांकि, फिल्म को अभी सेंसर सर्टिफिकेट मिलना बाकी है. अब कुछ दिन बाद ही ट्रेलर पर अपडेट आ गया है.
कब पास हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर?
CBFC की वेबसाइट के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर कल यानी बुधवार 4 नवंबर को पास हो गया है. ट्रेलर को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. और इसका रनटाइम 4 मिनट 43 सेकंड है. जिसे इसी फ्राइडे यानी 6 नवंबर को लाया जा सकता है. दरअसल कुछ दिनों पहले ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘मातृभूमि’ के 13 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि, सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी की वजह से ‘मातृभूमि’ का अगले हफ्ते रिलीज होना मुश्किल लग रहा है.
ऐसे में मेकर्स अब इसे 20 नवंबर को रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. सलमान खान की टीम एक और डेट पर चर्चा कर रही है, जो है 11 दिसंबर. इस डेट पर भी कोई बड़ी फिल्म शेड्यूल नहीं है.बताते चलें कि जियो स्टूडियोज ही इस फिल्म को पूरे देश में डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया जाएगा.




