बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 की तारीख बदली, अब 23 नवंबर को होगा एग्जाम

Bihar SLET 2026: बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने SLET 2026 की तारीख आगे बढ़ा दी है. अब SLET 2026 का आयोजन 22 नवंबर को नहीं होगा. नए प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार अब SLET 2026 कर आयोजन 23 नवंबर को होगा. BSEB ने इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
आइए, जानते हैं कि SLET 2026 की तारीख क्यों BSEB की तरफ से आगे बढ़ाई गई है. जानेंगे कि SLET 2026 के एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड किए जा सकेंगे. जानेंगे कि SLET 2026 के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किए जा सकेंगे.
इस वजह से बदली गई SLET 2026 की तारीख
BSEB ने SLET 2026 की तारीख में बदलाव किया है. अब 22 नवंबर की जगह 23 नवंबर को SLET 2026 का आयोजन होगा. BSEB ने राज्य-स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की समय-सारणी (टाइम-टेबल) आपस में टकराने के कारण परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है. असल में 22 नवंबर को राज्य-स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी आयोजित होनी है. ऐसे में BSEB ने SLAT 2026 का आयोजन 23 नवंबर को करने का फैसला लिया है.
17 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे एडमिट कार्ड
BSEB की तरफ से SLET 2026 के एडमिट कार्ड जारी किए जाने हैं. जानकारी के अनुसार BSEB 17 नवंबर को SLET 2026 के एडमिट कार्ड जारी करेगा. उसके बाद से SLET 2026 के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकेंगे. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/Uxm24tjBRH
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 9, 2026
ऐसे डाउनलोड किए जा सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिख रहे बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा, उसमें एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
- बिहार SLET 2026 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रख लें.
SLET 2026 एग्जाम पैटर्न क्या है?
SLET 2026 का आयोजन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा. एक ही पेपर होगा, जिसमें 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल का एक नंबर का होगा. कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.पेपर में दो सेक्शन होंगे. पहला सेक्शन लाइब्रेरी साइंस (Library Science) का होगा, जिसमें 100 सवाल होंगे. दूसरे सेक्शन में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के सवाल होंगे, जिसमें 50 सवाल होंगे. पेपर को सॉल्व करने के लिए ढाई घंटे यानी 150 मिनट मिलेंगे.




